एक्सप्लोरर

EPFO Higher Pension Deadline: क्‍या एक बार फिर बढ़ेगी हायर पेंशन की डेडलाइन? 11 जुलाई आखिरी मौका 

EPFO: उच्‍च पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन की आखिरी समय सीमा आज यानी 11 जुलाई 2023 है. आइए जानते हैं क्‍या ईपीएफओ ये डेडलाइन आगे बढ़ाएगी. 

हायर पेंशन का लाभ लेने के लिए आखिरी मौका आज है, ऐसे में अगर आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो 11 जुलाई 2023 यानी आज के बाद इसके लिए अप्‍लाई नहीं कर पाएंगे. इससे पहले आवेदन करने की आखिरी डेट 26 जून दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया गया था. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 26 जून, 2023 को कहा था कि 15 दिनों का अंतिम अवसर दिया जा रहा है. 

यह समय पेंशन के लिए योग्‍य सदस्‍यों को किसी भी समस्‍या से न‍िपटने के लिए दिया गया था. इसके साथ ही ईपीएफओ ने उच्‍च पेंशन के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों के वेतन विवरण को अपलोड करने के लिए न‍ियोक्‍ताओं को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है ईपीएस आवेदन करने के लिए सदस्‍यों को अभी और वक्‍त दिया जा सकता है. आइए जानते हैं क्‍या योग्‍य सदस्‍यों के लिए हायर पेंशन अप्‍लाई की डेट बढ़ेगी या नही? 

तीन बार बढ़ चुकी है समय सीमा 

ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों को हायर पेंशन के लिए अप्‍लाई करने को लेकर तीन बार डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है. हालांकि 30 सितंबर 2023 तक न‍ियोक्‍ता को सदस्‍यों का डाटा अपलोड करने का वक्‍त दिया गया है. ऐसे में योग्‍य पेंशनभोगियों को और समय दिया जा सकता है. ईटी के रिपोर्ट के मुताबिक, यह समय कर्मचारियों की समस्‍या को ध्‍यान में रखकर दिया जा सकता है. अगर ईपीएफओ के तहत ज्‍यादा दिक्‍कतें आती हैं तो यह वक्‍त आगे लिए सरकार बढ़ा सकती है. 

क्‍यों इसे अंतिम समय सीमा मानना उचित 

कुछ एक्‍सपर्ट के मुताबिक, अगर आपने अभी तक हायर पेंशन के लिए अप्‍लाई नहीं किया है तो आपको कर लेना चाहिए, क्‍योंकि तीन बार समय सीमा बढ़ चुकी है. इसके अलावा, ईपीएफओ अब इसके प्रोसेस को लेकर काम करेगा. ऐसे में इसे आखिरी अवसर मानना ही उचित है. अगर आपको किसी तरह की समस्‍या आ रही है  तो आप सत्‍यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने में समाधान के लिए EPFiGMS पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. 

ध्‍यान से करें आवेदन 

अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए. आपको पर्सनल जानकारी से लेकर पेंशन संबधी जानकारी को ध्‍यान से भरना चाहिए, क्‍योंकि अगर आपने किसी तरह की गलती की तो आप उच्‍च पेंशन से वंचित हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget