एक्सप्लोरर

EPFO: इन गलतियों की वजह से खारिज हो जाता है ईपीएफ क्लेम, जरा सी सावधानी से नहीं होगी दिक्कत

EPF Claim: ईपीएफओ आपका क्लेम अक्सर इन छोटी-छोटी गलतियों के चलते रिजेक्ट करता है. आज हम उन सभी कारणों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं.

EPF Claim: नौकरी करने वालों के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) में हर महीने जा रहा पैसा उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है. इस पैसे का मैनेजमेंट ईपीएफओ (EPFO) के पास होता है. हालांकि, कई बार ऐसा देखा जाता है कि जरूरत पड़ने पर पैसा निकालते समय आपका ईपीएफ क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाता है. ऐसा अक्सर आपकी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होता है. अगर आप थोड़ी सी सावधानी रखें तो अपने ईपीएफ क्लेम (EPF Claim) को रिजेक्ट होने से बचा सकते हैं. आइए एक नजर उन छोटी-छोटी गलतियों पर डाल लेते हैं, जिनके चलते ऐसी परेशानी खड़ी होती है ताकि आप भविष्य में ऐसी किसी दिक्कत में न फंसे. 

ईपीएफओ पोर्टल पर नहीं मिल पाता क्लेम रिजेक्ट होने का पूरा विवरण 

ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) कई बार आपको क्लेम रिजेक्ट करते हुए पूरा विवरण नहीं देता है. उनकी ओर से सिर्फ इतनी ही जानकारी दी जाती है कि अधूरे दस्तावेज उपलब्ध कराए गए या जानकारियां देने में गलती की गई. इससे आपको पूरी तरह समझ नहीं आता है कि आखिरकार चूक कहां हो गई. ईपीएफओ सब्सक्राइबर को ये भी समझ नहीं आता कि अब आगे उसे क्या करना चाहिए. 

इन वजहों से क्लेम रिजेक्ट करता है EPFO

  • केवाईसी (KYC) का अधूरा होना 
  • यूएएन (UAN) से आधार कार्ड (Aadhaar) का लिंक न होना 
  • नाम और जन्मतिथि में गलती होना 
  • ईपीएफओ रिकॉर्ड और फॉर्म पर दिए गए यूएएन का मैच न करना 
  • डेट ऑफ ज्वॉइनिंग और डेट ऑफ लीविंग का रिकॉर्ड से अलग होना 
  • कंपनी का गलत विवरण भरना 
  • बैंक अकाउंट डिटेल का सही न होना 
  • क्लेम फॉर्म भरते समय की गई गलतियां 
  • ईपीएस ट्रंसफर का फेल होना 
  • ईपीएस अकाउंट सही न होना (बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये से ज्यादा)
  • एनेक्सचर के को हासिल न कर पाना 

कैसे बच सकते हैं इन समस्यायों से 

  • ईपीएफओ रिकॉर्ड और आधार डेटा की चेक करें 
  • यूएएन को आधार कार्ड से लिंक कर दें 
  • पीएफ नॉमिनेशन को अपडेट कर दें 
  • पिछली नौकरियों का रिकॉर्ड अपडेट कर दें 
  • बैंक अकाउंट की सभी जानकारियां चेक करें 
  • पेंशन सर्टिफिकेट हासिल करें 
  • क्लेम सबमिट करने से पहले हर जानकारी को ध्यान से चेक करें 
  • सभी जमा किए गए दस्तावेज की कॉपी रखें

ये भी पढ़ें 

Gems and Jewellery: मुश्किल की ओर बढ़ रहा आभूषण उद्योग, जेम्स-ज्वेलरी बिजनेस में भारी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget