एक्सप्लोरर

अब PF बैलेंस चेक करने के लिए UMANG ऐप की नहीं जरूरत, DigiLocker पर मिलेगी सारी डिटेल

EPFO on DigiLocker: EPFO ने 17 जुलाई को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि अब डिजिलॉकर के जरिए पीएफ बैलेंस और पासबुक कहीं से भी चेक कर सकते हैं. जबकि PF पासबुक देखने के लिए UMANG ऐप पर जाना पड़ता था.

EPFO on DigiLocker: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)  ने अब अपनी सेवाएं DigiLocker app पर उपलब्ध करा दी है. इसके चलते एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स पीएफ बैलेंस और पासबुक कहीं से भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और स्कीम सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स भी अब डिजिटली एक्सेस कर सकते है. 

अब UMANG ऐप की नहीं पड़ेगी जरूरत

अब तक PF पासबुक देखने के लिए आपको UMANG ऐप पर जाना पड़ता था, लेकिन EPFO ने 17 जुलाई को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि अब डिजिलॉकर के जरिए सीधे सारी जानकारियां पा सकेंगे. हालांकि, iOS यूजर्स को अभी भी UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा. EPFO ने 16 जुलाई को एक और अपडेट देते हुए कहा कि अब UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) का वेरिफिकेशन भी UMANG ऐप में फेस ऑथेन्टिकेशन के जरिए किया जा सकेगा. यह प्रॉसेस आसान, सुरक्षित और पूरी तरह से डिजिटल है. 

क्यों जरूरी है UAN एक्टिवेशन?

UAN एक्टिवेशन न सिर्फ EPFO सेवाओं के लिए जरूरी है, बल्कि रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम का लाभ उठाने के लिए भी अनिवार्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य चार करोड़ युवाओं को रोजगार और स्किल ट्रेनिंग देना है. इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये का बजट भी रखा है.

EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स से अपना UAN एक्टिवेट करने और आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए कहा है ताकि डिजिटली सारी सेवाओं और स्कीम का लाभ उठाया जा सके. UAN एक्टिवेट न करने पर आप EPFO की कई जरूरी सर्विसेज का लाभ नहीं उठा पाएंगे. 

UMANG ऐप के जरिए UAN एक्टिवेशन 

  • अपने मोबाइल पर UMANG ऐप इंस्टॉल करें और इसे ओपन करें. 
  • 'EPFO'सर्विस सेक्शन पर जाएं. 
  • 'UAN एक्टिवेशन' के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अपना UAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. 
  • 'Get OTP' पर क्लिक करें और OTP को दर्ज करें. 
  • अब 'फेस ऑथेंटिकेशन' का ऑप्शन चुनें. 
  • ऐप पर कैमरा चालू होगा और स्क्रीन पर आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा. 
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें: 

अब ITR फाइल करने का नहीं कोई झंझट, इस आसान से फॉर्म को भरकम करें TDS रिफंड के लिए क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget