एक्सप्लोरर

EPFO: देश में बढ़ रहीं नौकरियां, 15 लाख से ज्यादा सदस्य ईपीएफओ से जुड़े, महिलाओं की संख्या भी ऊपर गई  

EPFO Members Data: ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2023 का आंकड़ा तीन महीनों में सबसे ज्यादा रहा है. इस दौरान महिला सदस्यों की संख्या भी बढ़ी है.

EPFO Members Data: देश में नौकरियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में 15.62 लाख मेंबर ईपीएफओ से जुड़े. यह पिछले 3 महीने में सबसे ज्यादा आंकड़ा है. इससे स्पष्ट होता है कि देश में नौकरियां बढ़ रही हैं. दिसंबर, 2022 की तुलना में इस आंकड़े में 4.62 फीसदी का उछाल आया है. श्रम मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर 2023 में 8.41 लाख नए सदस्य ईपीएफओ (EPFO New Members) से जुड़े. यह आंकड़ा नवंबर, 2023 के मुकाबले 11.97 फीसदी ऊपर गया है. 

सबसे ज्यादा युवा बन रहे ईपीएफओ के मेंबर

ईपीएफओ पेरोल डाटा का अनुसार, इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18 से 25 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 57.18 फीसदी रही. इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के वर्क फोर्स में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं. कंपनियां युवाओं को नौकरियां देने में आगे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2023 में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 12.02 लाख सदस्य वापस आ गए. नौकरी छोड़ने के बाद कहीं और नौकरी ज्वॉइन करने की वजह से ऐसा होता है. 

हर महीने ऊपर जा रही नए मेंबर्स की संख्या 

आंकड़ों के अनुसार नए सदस्यों की संख्या हर महीने तेजी से बढ़ रही है. इनमें से ज्यादातर को पहली बार नौकरी मिली है. जोड़े गए 8.41 लाख नए सदस्यों में करीब 2.09 लाख महिलाएं हैं. यह पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं. दिसंबर, 2023 में कुल 2.90 लाख महिलाएं ईपीएफओ की सदस्य बनी हैं. नवंबर, 2023 की तुलना में इसमें 3.54 फीसदी की तेजी आई है. 

इन सेक्टर से बढ़े सबसे ज्यादा सदस्य

महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा से सबसे अधिक 58.33 फीसदी सदस्य शामिल हुए. ईपीएफओ से दोबारा जुड़ने वालों का आंकड़ा भी नवंबर, 2023 के मुकाबले 12.61 फीसदी बढ़ा है. सबसे ज्यादा ईपीएफओ सदस्य आयरन एवं स्टील, बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन, मैनपावर सप्लाई, सिक्योरिटी सर्विसेज और जनरल इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े. ईपीएफओ हर महीने यह डाटा जारी करता है. इसकी शुरुआत सितंबर, 2017 से की गई थी. ईपीएफओ मेंबर्स की संख्या आधार के जरिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से की जाती है.

ये भी पढ़ें 

Dedicated Freight Corridor: फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट को जापान से मिलेंगे 2250 करोड़ रुपये, नया रेलवे ट्रैक बनेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget