एक्सप्लोरर

EPF: क्या आपके पास है एक से अधिक UAN , तो पुराने UAN को ऐसे करें डिएक्टिवेट

सभी खातों की डिटेल एक जगह ढूंढी जा सके इसके लिए UAN  यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है. UAN सिर्फ एक ही होना चाहिए.

EPF: कई बार नौकरी बदलने पर व्यक्ति के एक से ज्यादा इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड (PF, EPF) अकाउंट खुल जाते हैं. सभी खातों की डिटेल एक जगह ढूंढी जा सके इसके लिए UAN  यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है. UAN सिर्फ एक ही होना चाहिए लेकिन कुछ लोगों का UAN भी एक से अधिक हो जाता हैं.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सिर्फ एक ही UAN की अनुमति देता है. अगर आपके पास दो UAN हैं तो आप अपने EPF खाते को एक से दूसरे में ट्रान्सफर कर सकते हैं और अपने पिछले UAN को डिएक्टिवेट कर सकते हैं. यह याद रखें कि एक UAN से जुड़े EPF खाते के फंड को अनिवार्य रूप से दूसरे UAN के साथ जुड़े दूसरे EPF खाते में ट्रान्सफर करना होगा. जानते हैं ये पूरी प्रक्रिया.

पुराने UAN को ऐसे करें डिएक्टिवेट

  • पुराने UAN को बंद कराने के लिए आपको अपने इंप्लॉयर को सूचित करना होगा.
  • आप चाहें तो uanepf@epfindia.gov.in. पर ईमेल कर सीधे EPFO को सूचित कर सकते हैं.
  • ईमेल में अपने सभी UAN और उनसे जुड़ी जानकारियों का जिक्र करें.
  • आपके मेल के बाद EPFO वेरिफिकेशन करेगा और आपके पुराने सभी UAN बंद हो जाएंगे.
  • केवल मौजूदा UAN चालू रहेगा.
  • अब आपको पुराने UAN से लिंक PF खाते के फंड को नए PF खाते में ट्रांसफर करने के लिए आवेदना करना होगा.
  • आपके आवदेन के बाद EPFO आपके सभी पुराने PF अकाउंट्स के फंड को नए UAN और उससे जुड़े PF अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.

दूसरा तरीका

  • https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं.
  • 'वन मेंबर वन EPF अकाउंट' में जाएं
  • आपको अपने मौजूदा UAN और पासवर्ड से 'वन मेंबर वन EPF अकाउंट' में लॉग इन करना होगा.
  • अब 'ऑनलाइन सर्विसेज' में 'रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर ऑफ अकाउंट' में जाएं.
  • यहां अपने पुराने PF खाते के फंड को नए UAN से लिंक PF खाते में ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई करें.
  • आप जब ऐसा करते हैं तो EPFO सिस्टम को पता चल जाता है कि कोई एक UAN से दूसरे UAN में फंड ट्रांसफर कर रहा है.
  • इसके बाद EPFO आपकी डिटेल्स का वेरिफिकेशन कर मल्टीपल UAN मामलों का पता लगा लेता है.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने पर EPFO आपके पुराने सभी UAN डिएक्टिवेट कर देता है. इनसे जुड़े PF खातों को नए/मौजूदा UAN से लिंक कर देता है.
  • SMS से मेंबर इंप्लॉई को किया जाता है सूचित
  • PF खाताधारक को एक SMS भेज कर इस बारे में सूचना दी जाती है. एसमएस खाताधारक के उस नंबर पर आता है जो कि EPFO में रजिस्टर्ड होता है.
  • इसके बाद खाताधारक से नए UAN को एक्टिवेट रखने या न रखने के बारे में पूछा जा सकता है.
  • इसके बाद आपके सभी पुराने PF खातों का फंड नए UAN से जुड़े PF अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.
  • उन मामलों में जहां कर्मचारी को पिछली कंपनी से बकाया PF प्राप्त करना है वहां प्रणाली ECR में नया UAN नंबर खुद ही जोड़ लेती है. इसलिए ऐसे मामलों में, बकाया राशि नए UAN के साथ जुड़े नए PF खाते में पहुंच जाती है.

EPF को ऑनलाइन ट्रान्सफर ऐसे करें

  • https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं और यहां यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें.
  • ‘Online Services’ सेक्शन में ‘One Member- One EPF Account’ पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा जिस पर अपनी पर्सनल डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
  • पीएफ डिटेल्स चेक करने के लिए 'गेट डिटेल्स' पर क्लिक करना होगा
  • अब 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें.
  • आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी मिलेगा उसे निर्धारित स्पेस में डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • अब आपको फॉर्म 13 भरना होगा. इसमें पुराने और मौजूदा इंप्लॉयर्स की पीएफ डिटेल्स मांगी जाती है.
  • फॉर्म 13 को भरने के बाद एक ट्रैकिंग आईडी जनरेट होगी.
  • ट्रैकिंग आईडी से आगे आप पीएफ ट्रान्सफर की प्रोग्रेस को ट्रैक कर सकते हैं.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट लें, उस पर सिग्नेचर करें और उसे 10 दिन के अंदर अपने इंप्लॉयर को भेज दें.
  • आपके दोनों इंप्लॉयर भरी गई डिटेल्स को वेरिफाई करेंगे और जानकारी सही होने पर इसे अप्रूव कर देंगे.
  • इसके बाद पीएफ ट्रान्सफर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: IT सेक्टर के इन शेयर्स ने इस साल किया कमाल, 250% तक का रिटर्न देकर निवेशकों को कर दिया मालामाल

Investment Tips: इस सरकारी स्कीम में सिर्फ एक बार करना होगा निवेश, इसके बाद जीवन भर सालाना मिलेंगे 61250 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget