एक्सप्लोरर

नहीं खुल रहा EPFO की वेबसाइट पर ई-पासबुक, जानिए बिना इंटरनेट कैसे चेक करें PF बैलेंस 

EPFO Online: अगर आप भी अपने पीएफ अमाउंट के तहत बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो यहां कुछ तरीके से आप बिना इंटरनेट के ये काम पूरा कर सकते हैं.

EPFO Balance Check: पिछले कुछ समय से बहुत से लोगों को अपने पीएफ अकाउंट का पासबुक चेक करने में समस्या आ रही है, जिस कारण वे अपना पीएफ अमाउंट चेक नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए आसान सा तरीका है, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

बिना इंटरनेट के आप पीएफ बैलेंस तभी चेक कर सकते हैं, जब आपके अकाउंट के तहत केवाईसी डाक्यूमेंट पूरा किया गया हो. साथ ही बैलेंस की जांच करने के लिए पीएफ खाते का यूएएन नंबर होना चाहिए. बिना इन दो चीजों के आप बैलेंस की जांच नहीं कर सकते हैं. आइए जानते हैं बिना इंटरनेट के बैलेंस की जांच कैसे करें? 

इन नंबरों पर करें एसएमएस

सबसे पहले ईपीएफ मेंबर्स को बैलेंस चेक करने के लिए यूएएन नंबर को केवाईसी इंफॉर्मेशन से लिंक करना चाहिए. इसके बाद एक सेट फॉर्मेट में एसएमएस भेजें. एसएमएस EPFOHO UNA ENG लिखकर 7738299899 नंबर पर भेजें. अगर आप अंग्रेजी की जगह कोई और भाषा चुनना चाहते हैं तो ENG की जगह उस भाषा के ​शुरुआती तीन अक्षर लिखें. 

मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं बैलेंस 

मैसेज के अलावा आप मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस की जांच कर सकते हैं. आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. फोन कट होने के कुछ समय बाद ही ईपीएफओ की ओर से एक मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें बैलेंस आदि की जानकारी दी जाएगी. 

कंपनी और कर्मचारी दोनों देते हैं योगदान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत ईपीएफ अकाउंट खोला जाता है. अकाउंट ओपन होने के बाद हर महीने कंपनी और कर्मचारी दोनों की ओर से योगदान दिया जाता है. ये योगदान समान होता है. कर्मचारियों के लिए यह रिटायमेंट सेविंग स्कीम की तरह से है, क्योंकि इसपर सरकार की ओर से ब्याज भी दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें

India-Russia Trade Deal: भारत के कार और खाने पर रूस की नजर, डॉलर की जगह रुपये में हो सकता है व्यापार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget