एक्सप्लोरर

Enviro Infra IPO: एनवायरो इंफ्रा के आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, 50 फीसदी के गेन के साथ 220 रुपये पर हुआ लिस्ट

Enviro Infra IPO Listing Today: 148 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर 48.65 फीसदी के उछाल के साथ 220 रुपये पर लिस्ट हुआ है.

Enviro Infra Engineers IPO: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के आईपीओ (Enviro Infra Engineers IPO) की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग हुई है. 148 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर 48.65 फीसदी के लिस्टिंग गेन के साथ 220 रुपये पर लिस्ट हुआ है. जबकि बीएसई पर 47.30 फीसदी के उछाल के साथ एनवायरो इंफ्रा का शेयर 218 रुपये पर लिस्ट हुआ है. यानि निवेशकों को 70 से 72 रुपये प्रति शेयर का बंपर फायदा हुआ है. एनएसई पर स्टॉक 233.70 रुपये के हाई को छूने के बाद 218 रुपये पर अब कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 3889 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.  

कंपनी ने जुटाये 650 करोड़ रुपये 

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 27 नवंबर 2024 को बंद हुआ है. कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 140 से 148 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है और आईपीओ के जरिए कंपनी ने 650.43 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं. कंपनी के एम्पलॉय को आईपीओ में 13 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया गया है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 572.46 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के जरिए 77.97 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 

निवेशकों से मिला जोरदार रेस्पॉंस 

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों को जोरदार रेस्पॉंस मिला है. आईपीओ कुल 89.90 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है जिसमें संस्थागत निवेशकों के रिजर्व कोटा 157.05 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 153.80 गुना और रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 24.48 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. 

वित्तीय प्रदर्शन है शानदार 

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 738 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल से 116 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष में 110.54 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष से 110 फीसदी ज्यादा है. एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का गठन 2009 में हुआ था. कंपनी वेस्ट-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और सरकारी एजेंसियों के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ी है.

 

ये भी पढ़ें 

EPFO 3.0 Update: EPF कंट्रीब्यूशन में सरकार सब्सक्राइबर्स को देगी ये विकल्प! जल्द ATM से निकाल सकेंगे प्रॉविडेंट फंड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget