एक्सप्लोरर

देश के इन शहरों में मिल रहे नौकरी के ज्यादा मौके, हायरिंग भी महानगरों के मुकाबले कहीं ज्यादा

हमारी सोच यही रहती है कि नौकरी के ज्यादा मौके मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में हैं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे बदल रही है. अब बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में नियुक्तियां अधिक हो रही हैं.

देश में आमतौर पर लोग रोजगार के लिए मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रूख करते हैं, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं. उदयपुर, विशाखापत्तनम, वारंगल, लखनऊ और इंदौर जैसे छोटे शहर जॉब क्रिएशन के हब के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं. यह बदलाव बीते कुछ सालों में हुआ है. इस बात को लेकर अब लोगों की सोच बदलने लगी है कि रोजगार के अवसर सिर्फ महानगरों तक ही सीमित है. 

छोटे शहरों में मिल रहे अधिक मौके

देश की अर्थव्यवस्था बदल रही है. हर सेक्टर में टेक्नोलॉजी को अपनाया जाने लगा है. आलम यह है कि अब रोजगार के ज्यादा मौके छोटे शहरों और कस्बों से सामने आ रहे हैं. ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की पहली छमाही में उदयपुर से विशाखापत्तनम और कोयंबटूर से नागपुर तक के छोटे शहरों ने पिछले एक साल के मुकाबले सॉफ्टवेयर और आईटी सेक्टर में रिक्रूटमेंट के मामले में बड़े शहरों से अच्छा प्रदर्शन किया. Teamlease की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से जून के दौरान टियर-II और टियर-III शहरों में 50 परसेंट से ज्यादा नियुक्तियां हुईं. जबकि बेंगलुरु जैसे टियर-1 शहरों में केवल 12-15 परसेंट तक का ही इजाफा हुआ. 

आईटी सेक्टर में भी छोटे शहर निकले आगे

टीमलीज डिजिटल की चीफ एक्जीक्यूटिव नीति शर्मा ने ET से बात करते हुए कहा, ''साल 2025 में देश के आईटी सेक्टर में बड़ा बदलाव आया. टियर-2 और टियर-3 शहरों में इस सेक्टर में लोगों को ज्यादा नौकरियां मिलीं.'' यह बदलाव कुछ सालों में, खासकर कोरोना महामारी के बाद से हुआ है. कोयंबटूर, नागपुर और नासिक जैसे शहरों में पिछले साल के मुकाबले इस साल में अब तक 20-25 परसेंट तक लोगों को नौकरियां मिलीं. इंदौर और जयपुर में आईटी फील्ड में 30-40 परसेंट लोग काम पर लिए गए. टीमलीज की डेटा के मुताबिक, सहायक कार्यों में नियुक्ति टियर-II और टियर-III शहरों में 24-31 परसेंट रही, जबकि टियर-I शहरों में 8-15 परसेंट दर्ज की गई. 

छोटे शहरों का रूख कर रही कंपनियां

इससे एक बात तो साफ है कि छोटे शहरों में पिछले कुछ सालों में BFSI, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और आईटी सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया. रैंडस्टैड टैलेंट इनसाइट्स रिपोर्ट 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-II शहरों में नौकरियों के अवसर लगभग 42 परसेंट तक बढ़े हैं, जबकि टियर-1 शहरों में सिर्फ 19 परसेंट तक की ही बढ़ोतरी हुई है.  छोटे-छोटे शहरों में भी तेजी से खपत बढ़ रही है, बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है, शिक्षा में सुधार हो रहा है. ऐसे में कई कंपनियां कम लागत का ध्यान रखते हुए इन शहरों का रूख कर रही हैं. नतीजतन, काम करने के मौके यहां भी ज्यादा से ज्यादा मिल रहे हैं. 

 

ये भी पढ़ें:

जून में चीन ने दूसरे देशों को भर-भरकर भेजा सामान, रेयर अर्थ की शिपमेंट ने भी पकड़ी रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget