एक्सप्लोरर

एयरलाइन को हुआ तगड़ा मुनाफा, कर्मचारियों को बोनस के तौर पर मिलेगी 5 महीने की सैलरी 

एयरलाइन ने वित्तीय नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि उसे 5.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ है. इसलिए कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया है.

भारत की विमानन कंपनियों में एक के बाद एक कर्मचारियों और मैनेजमेंट में विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं. मगर, आज हम आपको एक ऐसी एयरलाइन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपने कर्मचारियों को 5 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने जा रही है. यह एयरलाइन है एमिरेट्स (Emirates Airline). कंपनी को लगभग 5.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ है. इसके बाद एयरलाइन ने भारी भरकम बोनस का ऐलान किया है. 

एमिरेट्स ग्रुप को हुआ 5.1 अरब डॉलर का प्रॉफिट 

एमिरेट्स ग्रुप (Emirates Group) के चेयरमैन और सीईओ शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम ने सोमवार को कहा कि एयरलाइन की आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है. इससे हमारे भविष्य की राह और आसान हो जाएगी. दुबई स्थित एमिरेट्स ग्रुप ने 13 मई को ही वित्तीय नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि कंपनी का मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 5.1 अरब डॉलर हो चुका है. एयरलाइन ने लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है. इसलिए कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया है. 

पिछले 2 साल में लगभग 8.1 अरब डॉलर का मुनाफा

एमिरेट्स एयरलाइन ने जानकारी दी है कि पिछले 2 साल में उसे लगभग 8.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है. कोविड 19 महामारी के दौरान 2020 से 2022 तक एयरलाइन को काफी घाटा हुआ था. मगर, इससे उबरते हुए एयरलाइन ने मुनाफे का रास्ता पकड़ लिया है. एमिरेट्स ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि आगे भी हम बेहतर सर्विस देकर कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे. इसके अलावा निवेशकों को भी आगे बढ़ाते रहेंगे. कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 20 हफ्ते की सैलरी का बोनस देने का ऐलान किया है.

कर्मचारियों की संख्या भी 10 फीसदी बढ़ी 

एमिरेट्स ग्रुप की एमिरेट्स एयरलाइन और दुबई नेशनल एयर ट्रेवल एजेंसी (DNATA) के कर्मचारियों की संख्या भी पिछले साल से 10 फीसदी बढ़कर 112,406 हो गई है. यह दोनों कंपनियां अपनी ग्लोबल सर्विस का बढ़ाने के लिए पूरी दुनिया में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: टाटा मोटर्स के शेयर हुए धड़ाम, 30 हजार करोड़ रुपये कम हो गया मार्केट कैप  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget