एक्सप्लोरर

तबीयत खराब हो जाए या नौकरी चली जाए, हर जगह काम आता है इमरजेंसी फंड

इमरजेंसी फंड कहां रखना चाहिए ये एक बड़ा सवाल है. बचत को भविष्य के लिए निवेश करना सही विकल्प है. लेकिन इमरजेंसी फंड के साथ ऐसा नहीं है.

सोचिए आप एक नौकरीपेशा इंसान हैं और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं. एक दिन आप सुबह उठते हैं और आपको एक मेल आता है कि आपकी नौकरी अब नहीं रही. नौकरी ना होने का मतलब, अगले महीने से सैलरी नहीं आएगी. सैलरी नहीं आएगी तो खर्च कैसे मैनेज होंगे, घर कैसे चलेगा?

ये सभी बातें उन लोगों के दिमाग में आएंगी, जिनके पास इमरजेंसी फंड नहीं है. जिनके पास इमरजेंसी फंड है, उन्हें पता है कि आने वाले 6 महीने वह अपने खर्च को मैनेज कर लेंगे और तब तक नई नौकरी की व्यवस्था भी कर लेंगे. इसी तरह से अगर आपकी तबीयत खराब हो जाए या आपके घर में किसी परिजन की तबीयत खराब हो जाए तब भी इमरजेंसी फंड काम आते हैं. चलिए, आज जानते हैं कि इमरजेंसी फंड को कैसे बनाएं.

इमरजेंसी फंड क्या है?

इमरजेंसी फंड एक ऐसी धनराशि है जिसे आप केवल अनपेक्षित और आवश्यक खर्चों के लिए सेफ रखते हैं. इसे आमदनी के रोजाना खर्चों से अलग रखा जाता है, ताकि किसी इमरजेंसी स्थिति में आपकी आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहे. यह एक आर्थिक सुरक्षा कुशन की तरह काम करता है, जो आपको कठिन समय में तनाव से बचाने में सहायता करता है.

इमरजेंसी फंड क्यों है जरूरी?

जिंदगी में कभी भी कोई अनपेक्षित खर्च आ सकता है. एक अच्छा इमरजेंसी फंड आपको ऐसी स्थिति में मानसिक शांति देता है. खासतौर से तब, जब आपको तुरंत पैसे की जरूरत होती है. इसे ऐसे समझिए कि अगर आपके पास इमरजेंसी फंड नहीं है, तो अचानक खर्चों के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. यह कर्ज लंबे समय में आपके आर्थिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. इमरजेंसी फंड होने से आप कर्ज के जाल में फंसने से बच सकते हैं.

इसके अलावा ये नौकरी छूटने की स्थिति में भी मदद करता है. आज के समय में नौकरी की सुरक्षा की गारंटी नहीं है. एक अच्छा इमरजेंसी फंड आपको बेरोजगारी की स्थिति में अपने रोजमर्रा के खर्चों को बिना किसी तनाव के पूरा करने में हेल्प कर सकता है. इसके अलावा इमरजेंसी फंड आपको जमीन जायदाद बेचने से बचाता है. यानी जब आपके पास इमरजेंसी फंड होता है, तब किसी आपातकाली स्थिति में आप अपने किसी अन्य निवेश को बिना सोचे-समझे बेचने के लिए मजबूर नहीं होते, बल्कि इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल कर उस समस्या से बाहर आ जाते हैं.

इमरजेंसी फंड कैसे बनाएं?

इमरजेंसी फंड बनाने के लिए सही योजना और अनुशासन की जरूरत होती है. जैसे- हर महीने बचत का एक लक्ष्य तय करें. इसी बचत में से एक हिस्सा इमरजेंसी फंड के लिए अलग से निकालते जाएं. यानी आपको हर महीने जो सैलरी मिल रही है, उसमें से अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसे निकालने के बाद जो सेविंग्स बचें, उसमें से कुछ पैसा इमरजेंसी फंड के लिए निकाल कर अलग रख दें. बचत और इमरजेंसी फंड को एक ना समझें ये दोनों अलग-अलग होना चाहिए. कोशिश करें की आपका इमरजेंसी फंड कम से कम आपके 6 महीने की सैलरी से ज्यादा हो. 

इमरजेंसी फंड को कहां रखें?

इमरजेंसी फंड कहां रखना चाहिए ये एक बड़ा सवाल है. बचत को भविष्य के लिए निवेश करना सही विकल्प है. लेकिन इमरजेंसी फंड के साथ ऐसा नहीं है. इमरजेंसी फंड होता ही इसलिए है कि अगर आपको आधी रात को पैसे की जरूरत पड़ जाए तो आप उसे निकाल सकें. इसलिए, इसे अगर निवेश भी करना चाहते हैं तो ऐसी जगह करें जहां से ये फंड तुरंत प्राप्त किया जा सके. सही मायनों में देखा जाए तो इमरजेंसी फंड का कुछ हिस्सा एसआईपी में निवेश कर देना चाहिए और कुछ हिस्सा एक अलग बैंक अकाउंट में रखना चाहिए. ताकि, मेडिकल इमरजेंसी के वक्त पैसा तुरंत निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें: हर महीने सैलरी से करना चाहते हैं बचत, आज से ही अपनाएं ये 7 आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
LPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
Petrol-Diesel Rate: आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget