एक्सप्लोरर

Tesla in India: अगले महीने आ रही टेस्ला की टीम, भारत में फैक्ट्री के लिए तलाशेगी जमीन 

Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में लगभग 3 अरब डॉलर की फैक्ट्री लगाने का प्लान तैयार किया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल के अंत में टेस्ला की टीम भारत में जगह तलाशने के लिए आने वाली है.

Elon Musk: भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी (EV Policy) का ऐलान कर दिया था. इसके बाद से ही दिग्गज ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) के भारत आने की संभावना पर मुहर लग गई थी. अब टेस्ला की भारत में एंट्री पक्की हो गई है. अप्रैल के अंत में टेस्ला की ओर से एक टीम भारत आने वाली है. इस टीम का काम भारत में प्लांट लगाने के लिए सबसे मुफीद जगह की तलाश करना होगा. इस टीम की नजर महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर सबसे ज्यादा है. 

2 से 3 अरब डॉलर का प्लांट लगाएगी 

फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली टेस्ला ने लगभग 2 से 3 अरब डॉलर का प्लांट भारत में बनाने का प्लान तैयार किया है. इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए एक टीम अप्रैल में भारत आने वाली है. दिग्गज इलेक्ट्रिक वेहिकल (Electric Vehicle) निर्माता टेस्ला की यह टीम कई राज्यों का दौरा कर प्लांट के लिए सबसे उपयुक्त जमीन की तलाश करेगी. टेस्ला की प्राथमिकता में वह राज्य हैं, जहां पहले से ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मौजूद है. 

टेस्ला की सेल में आई गिरावट 

भारत आने की यह खबर उस समय आई है, जब टेस्ला की सेल में मार्च तिमाही में गिरावट दर्ज की गई है. टेस्ला ने बताया है कि उसने जनवरी से मार्च के बीच पूरी दुनिया में 386,810 गाड़ियां बेची हैं. यह पिछले वर्ष की सामान तिमाही के बिक्री आंकड़े 423,000 गाड़ियों से 9 फीसदी कम रही है. बिक्री में यह गिरावट टेस्ला के खिलाफ मजबूत हो रहे कम्पटीशन के चलते आई है. साथ ही नए ग्राहकों की संख्या भी कम हुई है. टेस्ला के मॉडल 3 और वाई की बिक्री सालाना आधार पर 10.3 फीसदी कम होकर 369,783 रह गई है. वहीं, टेस्ला एक्स, एस और साइबरट्रक की बिक्री 60 फीसदी बढ़कर 17,027 यूनिट पर पहुंच गई है. 

मार्च में घोषित हुई थी भारत की ईवी पॉलिसी 

भारत सरकार ने इसी साल मार्च में नई ईवी पॉलिसी घोषित करते हुए कहा था कि यदि कोई कंपनी देश में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करती है और तीन साल में भारत में प्रोडक्शन शुरू कर देती है तो उसे इम्पोर्ट टैक्स में छूट दी जाएगी. टेस्ला ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि वह भारत में लगभग 24 हजार डॉलर की कीमत वाली ईवी कार बनाना चाहती है. पिछले साल जून में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी.

ये भी पढ़ें 

World Bank: गरीबी की शिकंजे में फंसने वाले हैं करोड़ों पाकिस्तानी और बांग्लादेशी, वर्ल्ड बैंक ने जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget