एक्सप्लोरर

Elon Musk Wealth: एलन मस्क के लिए खराब जा रहा साल, अब तक हो चुका अरबों डॉलर का नुकसान

Elon Musk Networth March 2024: एक सप्ताह पहले तक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन अब उन्हें तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ गया है...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क के लिए साल 2024 ठीक साबित नहीं हो रहा है. साल की शुरुआत से ही उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. साल का तीसरा महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और मस्क की संपत्ति अरबों डॉलर कम हो चुकी है.

साल 2024 में अब तक हुआ इतना नुकसान

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ अब कम होकर 189 बिलियन डॉलर रह गई है. इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी नेटवर्थ में 40.4 बिलियन डॉलर की भारी-भरकम गिरावट आई है. इस नुकसान के चलते अब वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान भी नहीं रह पाए हैं. ब्लूमबर्ग केहिसाब से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब एलन मस्क तीसरे स्थान पर हैं. महज एक सप्ताह पहले तक वह दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए थे.

इस कारण कम हुई है एलन मस्क की दौलत

हालांकि फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में एलन मस्क अभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर हैं. फोर्ब्स की लिस्ट के हिसाब से उनकी मौजूदा नेटवर्थ 195.1 बिलियन डॉलर है. एलन मस्क की नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे टेस्ला के शेयरों का हाथ है.

इतना गिर चुका है टेस्ला के शेयर का भाव

एलन मस्क की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी से आता है. इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में एलन मस्क के पास अभी करीब 21 फीसदी हिस्सेदारी है. टेस्ला के शेयरों में इधर लगातार गिरावट देखी जा रही है. सिर्फ इस साल टेस्ला के शेयर अब तक 29 फीसदी गिर चुके हैं, जबकि 2021 में हासिल किए गए हाई लेवल की तुलना में टेस्ला के शेयरों के भाव लगभग आधे रह गए हैं.

फ्रांस के इस अरबपति के पास सबसे ज्यादा दौलत

ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों की लिस्ट में पहले पायदान पर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज हैं. ब्लूमबर्ग की लिस्ट के हिसाब से उनकी नेटवर्थ 201 बिलियन डॉलर है. इस लिस्ट में 198 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं. वहीं फोर्ब्स की लिस्ट में अरनॉल्ट एंड फैमिली की नेटवर्थ 232.8 बिलियन डॉलर है. वहीं जेफ बेजोस 194 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में कमाने का मौका, इस सप्ताह लॉन्च हो रहे 6 नए आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget