एक्सप्लोरर

ED ने Avantha ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया गिरफ्तार, आज अदालत में हो सकती है पेशी

ED ने avantha ग्रुप के प्रमोटर व्यवसायी गौतम थापर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. थापर को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने avantha ग्रुप के प्रमोटर व्यवसायी गौतम थापर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. थापर के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के कई मामलों में जांच की जा रही है. जून में सीबीआई ने गौतम थापर और उनकी कंपनी पर कई बैंकों से 2434 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था. जिसके बाद इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि 60 वर्षीय गौतम थापर को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली और मुंबई में उनसे संबंधित कारोबारों के सिलसिले में छापेमारी की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. 

ED आज कर सकता है हिरासत की मांग

ED के अधिकारियों ने बताया कि आज गौतम थापर को अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगा. थापर की कंपनी avantha realty, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच कथित लेन-देन की जांच ईडी कर रहा है. कपूर और उनकी पत्नी के खिलाफ एजेंसी पहले से ही PMLA के तहत जांच कर रही है.

ED ने सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर ये मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. ईडी ने इससे पूर्व कहा था, "सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि यस बैंक लिमिटेड के तत्कालीन एमडी और सीईओ राणा कपूर को, avantha realty limited को कर्ज आवंटित करने, avantha ग्रुप की कंपनियों को पहले से प्रदान की गई कर्ज सुविधाओं में रियायतें और छूट देने के लिए तथा यस बैंक लिमिटेड द्वारा उन्हें नए और अतिरिक्त ऋण देने के ऐवज में दिल्ली में एक प्रमुख स्थान पर avantha realty limited से संबंधित एक संपत्ति बाजार मूल्य से काफी कम दर पर अवैध लाभ के रूप में मिली थी."

राणा कपूर पर सीबीआई ने दर्ज किया था मामला 

बता दे कि, सीबीआई ने पिछले साल राणा कपूर और उनकी पत्नी बिंदू के खिलाफ कथित रूप से 307 करोड़ रुपये की रिश्वत के रूप में एक रियल्टी फर्म से दिल्ली के एक इलाके में बाजार मूल्य से आधी दर पर एक बंगला खरीदने और बदले में लगभग 1,900 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की सुविधा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था. सीबीआई को संदेह था कि यस बैंक से गौतम थापर की avantha realty और समूह की कंपनियों को ऋण में दी गई 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की गैर-वसूली के ऐवज में कपूर को दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर 1.2 एकड़ का बंगला कंपनी ब्लिस एबोड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से बतौर लाभ दिया गया था. सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सोल्यूशन में कथित जालसाजी की जांच को लेकर जून में सीबीआई ने थापर और अन्य के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अन्य बैंकों से 2435 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें 

Glenmark Life Sciences IPO: शेयर अलॉटमेंट हुए फाइनल, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें आज आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget