एक्सप्लोरर

India GDP: पहली तिमाही में सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था, फिर भी विश्वबैंक को यकीन- इतनी तेजी से बढ़ेगी भारत की जीडीपी

World Bank GDP Forecast: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चालू वित्त वर्ष की शुरुआत ठीक नहीं हुई है. पहली तिमाही के दौरान जीडीपी की ग्रोथ रेट 15 महीने में सबसे कम रही है...

भारतीय अर्थव्यवस्था कर बढ़ने की रफ्तार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नरम पड़ गई है. हाल ही में जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही में ग्रोथ रेट 15 महीने में सबसे कम रही. उसके बाद भी वर्ल्ड बैंक को यकीन है कि पूरे वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर शानदार रहने वाली है. इस उम्मीद में उसने भारत की ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ा दिया है.

पूरे वित्त वर्ष में 7 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान

विश्वबैंक ने मंगलवार को जारी नए अनुमान में उम्मीद जताई है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी रह सकती है. इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकती है. उसने साथ में यह भी कहा है कि मध्यम अवधि में भारत की आर्थिक वद्धि मजबूत रहने वाली है.

पहली तिमाही में इतनी रही आर्थिक वृद्धि दर

वर्ल्ड बैंक का यह अनुमान पहली तिमाही के आधिकारिक आंकड़ों के कुछ ही दिन बाद आया है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के द्वारा जारी पहले एडवांस एस्टिमेट में ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी रही है. जून 2024 की तिमाही में भारत की 6.7 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर पिछले 15 महीने में सबसे कम है. हालांकि रिजर्व बैंक ने अनुमान दिया था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने वाली है.

चुनाव के कारण सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था

पहली तिमाही में वृद्धि दर सुस्त पड़ने के पीछे चुनाव को मुख्य कारण बताया जा रहा है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की मानें तो जून तिमाही में चुनावी आचार संहिता के लागू रहने से सरकारी खर्च पर असर पड़ा. दूसरी ओर कृषि सेक्टर की ग्रोथ रेट कम रही. इससे ओवरऑल ग्रोथ रेट पर असर पड़ा. साथ ही उन्होंने कहा था कि आने वाली तिमाहियों में वृद्धि दर सुधरने वाली है. सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने भी पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट कम होने के लिए चुनाव को जिम्मेदार बताया है.

नोमुरा ने घटा दिया ग्रोथ रेट का अनुमान

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद कई एजेंसियों व संस्थाओं ने पूरे वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट के अनुमान को संशोधित किया है. अन्य एजेंसियों को देखें तो नोमुरा ने पहली तिमाही में ग्रोथ रेट कम रहने के बाद पूरे वित्त वर्ष के अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है. गेल्डमैन सैश और जेपी मॉर्गन ने अपने अनुमान को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है.

ये भी बढ़ें: पहली तिमाही में क्यों सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था? आरबीआई गवर्नर ने बताया जीडीपी ग्रोथ कम होने का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget