एक्सप्लोरर

LIC Micro Insurance Plan: 28 रुपये में मिलेगा 2 लाख का फायदा, जानिए इस योजना के बारे में सब कुछ

LIC Plan: छोटी आमदनी वाले लोगों के लिए LIC हमेशा ही कुछ न कुछ नई पॉलिसी लेकर आती ही रहती है. जानिए इस खास पॉलिसी के बारे जो सिर्फ 28 रुपए में 2 लाख का बीमा देती है.

LIC Micro Insurance Plan: LIC की माइक्रो बचत बीमा योजना (Micro Bachat Insurance Policy) कम आमदनी वर्ग के लोगों लिए बड़े काम की है. ऐसे लोग जिनकी कम कमाई है, उनके लिए LIC की माइक्रो इंश्योरेंस प्लान (Micro Insurance Plan) बेहद फायदेमंद है. यह प्रोटेक्शन और सेविंग का कॉम्बीनेशन है. यह प्लान न सिर्फ आकस्मिक मौत होने पर परिवार को वित्तीय सहायता देगा बल्कि मैच्चोयर होने पर एकमुश्त राशि प्रदान करेगा.

लोन सुविधा

माइक्रो बचत नाम के इस रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में कई तरह के फीचर्स हैं. इस इंश्योरेंस प्लान में 50 हजार रुपये से 2 लाख तक का बीमा मिलेगा. ये एक नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है. इस के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा. अगर किसी ने 3 साल तक प्रीमियम दिया है तो उसको माइक्रो बचत प्लान में लोन की सुविधा भी दी जाएगी.

यह बीमा सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा. इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी. साथ ही अगर लगातार 3 साल तक प्रीमियम भरा जाता है तो प्रीमियम न भरने पर भी 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी. वहीं अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा.

ये भी पढ़ें

SBI Mutual Fund IPO: एसबीआई अपने एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Mutual Fund का ला सकता है आईपीओ, बैंक के बोर्ड ने दी मंजूरी

IRCTC Tour Package: भगवान जगन्नाथ का मंदिर देखने के लिए ये टूर पैकेज है बेहद खास, जानें फ्लाइट समेत सभी खर्चों के बारे में

इतने साल का पॉलिसी टर्म

LIC की माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान का पॉलिसी टर्म 10 से 15 साल का होगा. इस प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं. इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी. हालांकि इसका प्रीमियम अलग से देना होगा.

सिर्फ 28 रुपए में प्लान

इसके प्लान के तहत 18 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति अगर 15 साल वाला प्लान लेता है तो उसे प्रति हजार 51.5 रुपये प्रीमियम देना होगा. साथ ही 25 साल वाले को इसी अवधि के लिए 51.60 रुपये और 35 साल वाले को 52.20 रुपये प्रीमियम प्रति हजार रुपये देना पड़ेगा.

अगर कोई 35 साल का व्यक्ति 1 लाख रुपये के सम अश्योर्ड वाली 15 साल की पॉलिसी लेता है तो उसका सालाना प्रीमियम 5116 रुपये आएगा. चालू पॉलिसी में 70 फीसदी तक रकम का लोन मिलेगा. वहीं चुकता पॉलिसी में 60 फीसदी तक रकम के लिए लोन की पात्रता होगी. अगर खरीदने के बाद आपको ये इंश्योरेंस पसंद नहीं आता है तो आप 15 दिन के भीतर प्लान को सरेंडर कर सकते हैं.

किसी व्यक्ति ने 35 साल की उम्र अगले 15 सालों के लिए इस पॉलिसी को लिया है तो उसे सालाना 52.20 रुपये (1 हजार रुपये बीमित राशि पर) प्रीमियम जमा करना होगा. इसी तरह यदि कोई 2 लाख रुपये की बीमित राशि लेता है तो उसे सालाना 10,300 जमा करना होंगे. ये रकम रोजाना 28 रुपये और महीने में 840 रुपये के प्रीमियम के तौर पर जमा करना होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget