एक्सप्लोरर

EaseMyTrip Share Price: ईजी ट्रिप प्लानर्स ने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर करेगी विचार, 14 अक्टूबर को होगी बोर्ड बैठक

East Trip Planners Share: बोनस शेयर देने की घोषणा के चलते बाजार बंद होने पर ईज माय ट्रिप का स्टॉक 3.77 फीसदी के उछाल के साथ 34.09 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

East Trip Planners Share Price: ईज माय ट्रिप डॉट कॉम (EaseMyTrip.Com) के नाम से ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड  (Easy Trip Planners Limited) अपने शेयरधारकों को त्योहारी सीजन में सौगात देने की तैयारी में है. सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 को कंपनी की बोर्ड बैठक बुलाई गई है जिसमें बोनस शेयर देने पर चर्चा के बाद उसपर मुहर लगाई जाएगी. 

स्टॉक एक्सचेंजों के फाइल रेगुलेटरी फाइलिंग में ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने बताया कि सेबी के रेगुलेशंस के तहत 14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई गई है. बैठक के एजेंडे के बारे में कंपनी ने बताया कि इस बैठक में शेयरधारकों को बोनस शेयर्स देने पर चर्चा के साथ इस प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक में मुहर लगाई जाएगी. इस खबर के चलते बाजार बंद होने पर ईज माय ट्रिप का स्टॉक 3.77 फीसदी के उछाल के साथ 34.09 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

पिछले कुछ वर्षों में ईज माय ट्रिप के स्टॉक ने अपने निवेशकों को बेहद निराश किया है. साल 2021 में लिस्टिंग के बाद शानदार रिटर्न देने वाली कंपनी ने 2024 में भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के बावजूद 16 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि 2 सालों में स्टॉक में 33 फीसदी की गिरावट आई है. 

पिछले हफ्ते ही ईज माय ट्रिप ने एलान किया कि कंपनी फिर से मालदीव ( Maldives) के लिए बुकिंग की शुरुआत कर रही है. कंपनी के मुताबिक दोनों ही देशों के रिश्तों में सुधार होने के बाद कंपनी ने फिर से बुकिंग को शुरू करने का फैसला किया है. दरअसल इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों के सोशल मीडिया पर कमेंट के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था. इसके बाद प्रधानमंत्री और देश के अपमान का बदला लेने के लिए कई कंपनियों ने मालदीव के बहिष्कार का एलान कर दिया जिसमें ईज माय ट्रिप भी शामिल है. ईज माय ट्रिप ने सभी फ्लाइट बुकिंग कैंसिल करने का फैसला लिया था.  

ये भी पढ़ें 

India Largest IPO: नाम बड़े पर दर्शन छोटे! दस हजार करोड़ रुपये से बड़े IPO लाने वाली कंपनियों ने लिस्टिंग पर किया निराश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget