एक्सप्लोरर

Share Market Update: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत, इन संकेतों की वजह से कमजोर खुला मार्केट

Share Market Update: कल के कारोबार के बाद आज शेयर बाजार में दबाव के साथ शुरुआत हुई है. कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर खुले.

Share Market Update: आज शेयर बाजार की शुरुआत में निफ्टी 87 अंक गिरकर 17957 पर वहीं सेंसेक्स 138 अंक गिरकर 60295.26 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. बाजार में आईटी क्षेत्र में गिरावट कुछ ज्यादा दिखाई दे रही है. वहीं ऑटो शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान कुछ बढ़त जरूर दिखाई दी है. कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया. Nifty Midcap 100 में कल 1.16 फीसदी और Smallcap 100 में 0.49 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

इन IPO में पैसे लगाने का मौका

लैटेंट व्यू एनालिटिक्स का आईपीओ आज खुल गया है और सब्सक्रिप्शन के लिए यह 12 नवंबर तक खुला रहेगा. 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. वहीं पेटीएम (Paytm) के रिकॉर्ड 18300 करोड़ रुपये के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का आज आखिरी मौका है. पेटीएम के आईपीओ को निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया मिली है और दो दिन में अब तक महज 48 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है.

इसके अलावा निवेशकों के पास एक और आईपीओ में पैसे लगाने का मौका है. 9 नवंबर को देश में KFC और पिज्जा हट (Pizza Hut) के रेस्तरां चलाने वाली कंपनी Sapphire Foods का 2073 करोड़ रुपये का आईपीओ खुला था. पहले दिन यह आईपीओ 49 फीसदी सब्सक्राइब हुआ.

कमजोर ग्लोबल संकेत

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर  नजर आ रहे है.  एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है. DOW FUTURES भी करीब चौथाई परसेंट नीचे नजर आ रहा है.  महंगाई आंकड़े से पहले कल अमेरिकी बाजार  गिरकर बंद हुए थे.

यहां की गिरावट का असर

अमेरिकी मार्केट की बात करें तो 9 नवंबर को नास्डाक 0.60 फीसदी यानी 95.82 अंकों की गिरावट के साथ 15886.54 पर बंद हुआ था. यूरोपियन मार्केट्स में 9 नवंबर के कारोबारी दिन गिरावट रही. लंदन स्टॉक एक्सचेंज से संबद्ध एफटीसीई में 0.36 फीसदी, जर्मनी के डीएएक्स में 0.04 फीसदी और फ्रांस के सीएसी में 0.06 फीसदी की गिरावट रही.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Indigo का खास ऑफर, सिर्फ 1400 रुपये में करें लेह, जम्मू समेत इन सभी शहरों में सफर

Wedding bells: शादियों के सीजन से पहले बाजारों में रौनक, तेजी से हो रही होटलों की बुकिंग, करोड़ों का होगा कारोबार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget