एक्सप्लोरर

IPO Market: खत्म होगा आईपीओ बाजार का सूखा, एक-डेढ़ महीने में 9 कंपनियां जुटाएंगी 17 हजार करोड़

Share Market IPO: शेयर बाजारों में उथल-पुथल के चलते आईपीओ को लेकर सरगर्मियां पिछले कुछ महीने से बंद हैं. हालांकि अब जल्दी ही यह तस्वीर बदलने वाली है.

Upcoming IPO Update: आईपीओ बाजार (IPO Market) में पिछले 02 महीने से कोई खास हलचल नहीं है. शेयर बाजारों (Share Market) में बदले ट्रेंड के चलते कई कंपनियों ने फंड जुटाने की अपनी तैयारी भी टाल दी है. हालांकि अब जल्दी ही आईपीओ बाजार का यह सूखा समाप्त होने वाला है. अगले एक से डेढ़ महीने के दौरान करीब 9 कंपनियां बाजार में अपना-अपना आईपीओ लाने जा रही हैं और ये कंपनियां आईपीओ के माध्यम से 17 हजार करोड़ रुपय से ज्यादा की रकम जुटाने की तैयारी में हैं.

इससे पहले दिसंबर में आए थे आईपीओ

दरअसल कुछ कंपनियां करीब दो महीने पहले दिसंबर में आईपीओ लेकर आई थीं. हालांकि शेयर बाजार के खराब प्रदर्शन (Share Market Fall) के बीच ये आईपीओ इन्वेस्टर्स (IPO Investors) को लुभा नहीं पाए थे. यही कारण है कि आईपीओ लाने की कतार में खड़ी कंपनियां सतर्क हो गई हैं. वैसे भी, जब बाजार में नरमी चलती है तो आईपीओ बाजार की गतिविधियां कम हो ही जाती हैं.

ये कंपनियां ला रही हैं आईपीओ

आंकड़ों के अनुसार, अगले 4 से 6 महीने के दौरान जो कंपनियां बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं, उनमें एवलॉन टेक्नोलॉजीज (Avalon Technologies), कैपिलरी टेक्नोलॉजीज (Capillary Technologies), कोजेंट सिस्टम्स (Cogent Systems), डिवजी टॉर्क ट्रांसफर सिस्टम्स (Divgi TorqTransfer Systems), मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma), नेक्सस मॉल्स रीट (Nexus Malls RIET), सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global), टीवीएस लॉजिस्टिक्स (TVS Logistics) और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) शामिल हैं.

इस तरह होंगे आईपीओ के साइज

इनमें से सबसे बड़ा आईपीओ मैनकाइंड फार्मा का हो सकता है, जिसका आकार करीब 5 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है. इसी तरह नेक्सस मॉल्स रीट और टीवीएस लॉजिस्टिक्स 4-4 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ ला सकती हैं. इनके अलावा सिग्नेचर ग्लोबल 01 हजार करोड़ रुपये, एवलॉन टेक्नोलॉजीज व कैपिलरी टेक्नोलॉजीज 850-850 करोड़ रुपये, डिवजी टॉर्क ट्रांसफर सिस्टम्स व उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 500-500 करोड़ रुपये और कोजेंट सिस्टम्स 350 करोड़ रुपये का आईपीओ ला सकती हैं.

ऐसा रहा जनवरी और फरवरी

इससे पहले जनवरी महीने के दौरान बाजार में एक भी आईपीओ नहीं आया. फरवरी महीना भी समाप्त होने वाला है और इस महने भी बाजार में कोई आईपीओ नहीं देखने को मिला. इस दौरान बाजार में अडानी समूह (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का एक एफपीओ (Adani Enterprises FPO) तो आया, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण जारी विवाद के बीच कंपनी ने उसे वापस ले लिया था.

बाजार का रहा इस तरह का हाल

बाजार की बात करें तो 01 जनवरी से अब तक निफ्टी50 सूचकांक (Nifty50 Index) 04 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. वहीं निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) और निफ्टी स्मॉलकैप (Nifty Smallcap) में क्रमश: 05 फीसदी और 06 फीसदी की गिरावट आई है. इस दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget