एक्सप्लोरर

कंगाल हो गए लेकिन इसे बेचने का ख्याल मन में नहीं लाया, करोड़ों में है अनिल अंबानी के इस नायाब चीज की कीमत

Anil Ambani: साल 2020 में उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया. उन्होंने यह तक कह दिया था कि उनके ऊपर इतना कर्ज है कि वकील तक की फीस भरने के पैसे नहीं थे. अब उनकी कंपनियां धीरे-धीरे संभल रही हैं.

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनियां जैसे कि रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर फिर से संभल रही हैं. इन्हें कई नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे शेयरों में उछाल आ रहा है और कर्ज का बोझ भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. हालांकि, एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. साल 2020 में उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया. उन्होंने यह तक कह दिया था कि उनके ऊपर इतना कर्ज है कि वकील तक की फीस भरने के पैसे नहीं थे. 

वकील तक की फीस भरने के नहीं थे पैसे  

साल 2012 में रिलायंस कम्युनिकेशन के लिए अनिल अंबानी ने तीन चीनी बैंकों से 700 मिलियन डॉलर का लोन अपनी गारंटी पर लिया था. 2020 में लंदन की एक अदालत ने अंबानी को 21 दिनों के भीतर ब्याज समेत 717 मिलियन डॉलर अमेरिकी डॉलर का लोन चुकाने के लिए कहा. उस वक्त अनिल अंबानी ने कोर्ट में कहा था कि उनके पास अपने खर्चे तक के लिए पैसे नहीं है. उनका नेटवर्थ जीरो है. उनकी जिंदगी में लाख मुसीबतें आईं, लेकिन बावजूद इसके उनके मन में अपने पास मौजूद एक नायाब चीज को बेचने का ख्याल तक नहीं आया. 

पिता से विरासत में मिली ये बेशकीमती चीज 

यहां उनके 17 मंजिला आलीशान घर एबोड की बात की जा रही है, जो उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली थी. अनिल अंबानी की सबसे कीमती संपत्ति उनका यही घर है. यह मुंबई के पाली हिल इलाके में है. 16,000 स्क्वॉयर फीट में फैले इस घर में वह सबकुछ है, जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं. इसमें एक हेलीपैड, स्विमिंग पुल, लग्जरी कारों के लिए विशाल गैराज, बड़ा सा लाउंज एरिया सारी चीजें शामिल हैं. अनिल अंबानी इस घर में अपनी पत्नी टीना अंबानी और अपने दोनों बेटों, जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी के साथ रहते हैं. इस घर की अनुमानित कीमत 5000 करोड़ रुपये है. 

अनिल अंबानी के पास कितनी है संपत्ति? 

अनिल अंबानी के पास एक प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत लगभग 311 करोड़ रुपये है. उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, लेक्सस एसयूवी, ऑडी क्यू7 और मर्सिडीज जीएलके350 जैसी एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है. एक बार उन्होंने अपनी पत्नी टीना को उनके 64वें जन्मदिन पर 400 करोड़ रुपये की एक लग्जरी याट उपहार में दी थी, जिसका नाम उन्होंने उनके सम्मान में 'तियान' रखा था. अब चूंकि उनकी कंपनियां धीरे-धीरे संभल रही हैं, बकाए कर्ज चुकाए जा रहे हैं, कंपनी को नए-नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, शेयरों की कीमत बढ़ रही है, तो उनकी संपत्ति भी बढ़ रही है. आज, अनिल और टीना अंबानी की संयुक्त कुल संपत्ति 2,500 करोड़ रुपये से अधिक है. 

ये भी पढ़ें: 

कंपनी का बड़ा ऐलान, हर शेयर पर मिलेगा 250 परसेंट का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट भी है नजदीक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget