एक्सप्लोरर

कंपनी का बड़ा ऐलान, हर शेयर पर मिलेगा 250 परसेंट का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट भी है नजदीक

Dividend Alert: शेयरधारकों को डिविडेंड की रकम का भुगतान अगस्त में होने वाली AGM (Annual General Meeting) के बाद किया जाएगा. शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट 29 जुलाई तय की गई है.

Dividend Alert: स्मॉल कैप कंपनी तापड़िया टूल्स लिमिटेड के शेयर जुलाई को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. 25 रुपये प्रति शेयर की कीमत वाले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की पिछले पांच कारोबारी सेशन में भारी डिमांड रही है. कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 250 परसेंट डिविडेंड का भी ऐलान किया है. 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को तापड़िया टूल्स लिमिटेड के शेयर 4.99 परसेंट बढ़कर 25.44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर क्लोज हुए. कंपनी के शेयर ने 9 जुलाई, 2025 को BSE पर 25.44 रुपये प्रति शेयर के अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल को छुआ. तापड़िया टूल्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मई में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 25 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी को हुए मुनाफे के एक हिस्से के रूप में इस डिविडेंड का ऐलान किया गया. 

किस दिन है रिकॉर्ड डेट? 

शेयरधारकों को डिविडेंड की रकम का भुगतान अगस्त में होने वाली AGM (Annual General Meeting) के बाद किया जाएगा. शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट 29 जुलाई तय की गई है. यानी कि डिविडेंड पाने के लिए आपको 29 जुलाई से पहले कंपनी के शेयर खरीदने होंगे. कंपनी ने BSE फाइलिंग में कहा, ''डिविडेंड और ई-वोटिंग के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए रिकॉर्ड डेट/कट-ऑफ डेट 29 जुलाई 2025 होगी." डिविडेंड का भुगतान केवल उन्हें किया जाएगा, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट पर शेयरहोल्डर्स के रजिस्ट्रार में दर्ज होंगे. 

कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी 

BSE पर बीते एक हफ्ते में तापड़िया टूल्स के शेयर की कीमत में लगभग 4.99 परसेंट का उछाल आया है. जबकि, तीन महीनों में शेयर का वैल्यूएशन लगभग 40.47 परसेंट बढ़ा है. इस साल अब तक शेयर की कीमत में 163.9 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जबकि, पिछले दो सालों में शेयर की कीमत लगभग 1111.43 परसेंट तक बढ़ी है. यह कंपनी आमतौर पर हैंड टूल्स बनाने और बेचने का काम करती है जैसे कि स्क्रूड्राइवर, रिंच, छेनी वगैरह. 

 

ये भी पढ़ें: 

3 दिन में 15300 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें अब कितनी है 10 ग्राम की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget