एक्सप्लोरर

ideaForge IPO: दिग्गज ड्रोन कंपनी ideaForge लेकर आ रही आईपीओ, सेबी के पास दाखिल किया ड्रॉफ्ट पेपर

ideaForge IPO Update: आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जायेंगे और ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयर्स बेचे जायेंगे.

ideaForge IPO: ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली मुंबई बेस्ड कंपनी आइडियाफोर्ज (ideaForge IPO) आईपीओ लॉन्च कर शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है.  कंपनी ने आईपीओ लॉन्च करने खातिर मंजूरी के लिए शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्रॉफ्ट पेपर ( DRHP) दाखिल कर दिया है. 

ideaForge वर्टिकली इंटीग्रेटेड फर्म है जो मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्वलांस अप्लीकेशन के लिए ड्रोन की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग करती है. अगर सेबी से कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल जाती है तो बीएसई और एनएसई पर पहली किसी ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की लिस्टिंग होगी. आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जायेंगे और ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयर्स बेचे जायेंगे. आईपीओ से जुटाये गए रकम से कर्ज चुकाने के अलावा वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.  ideaForge दिग्गज टेलीकॉम हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Qualcomm, दिग्गज घरेलू आईटी कंपनी इंफोसिस समेत Florintree Capital Partners समर्थित कंपनी है. आईपीओ में   Qualcomm समेत कुछ और निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.  

आईआईटी बॉम्बे ( IIT Bombay) के पूर्व छात्र ने ideaForge नामन फर्म की स्थापना की थी जो डिफेंस और होमलैंड सिक्योरिटी UAV (Unmanned Aerial Vehicles) सेगमेंट की देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है. कंपनी का एक प्रोटोटाइप आमिर खान की फिल्म 3 Idiots में नजर आया था. इस यूएवी को फिल्म में रैंचो नाम के कैरेक्टर ने ठीक किया था जिस भूमिका को आमिर खान ने निभाया था. इस यूएवी पर डीआरडीओ (Defence Research and Development Organization) ) की नजर पड़ी जिसके बाद इस प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी. 

इससे पहले दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा समर्थित द्रोणाचार्य एरियल इंनोवेशन की दिसंबर 2022 में बीएसई के एसएमई के प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी. 54 रुपये प्रति शेयर पर कंपनी आईपीओ लाई थी जिसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. फिलहाल शेयर 156.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि आईपीओ ने 190 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

ये भी पढ़ें 

Adani Group: LIC के चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा- अडानी की कंपनियों में और अधिक निवेश नहीं करेगी बीमा कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अक्टूबर से बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget