एक्सप्लोरर

DreamFolks Services IPO: ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज की ड्रीम लिस्टिंग, 56 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होकर दिया बंपर मुनाफा

DreamFolks Services IPO:  ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज के आईपीओ में अगर आपने पैसा लगाया था तो आपको बंपर मुनाफा मिला है. जानिए 326 रुपये के सामने ड्रीमफोल्क्स के शेयर की लिस्टिंग कितने रुपये पर हुई है.

DreamFolks Services IPO: ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज (DreamFolks Services) के आईपीओ की लिस्टिंग शानदार रही है. 326 रुपये के प्राइस बैंड के सामने ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज का शेयर एनएसई पर 508 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है यानी पूरे 56 फीसदी के प्रीमियम के साथ कंपनी के शेयर की लिस्टिंग हुई है. 

लिस्टिंग रेट में हरेक शेयर पर 182 रुपये का फायदा
ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज के आईपीओ में मिले प्राइस यानी 326 रुपये के सामने शेयर की लिस्टिंग 508 रुपये पर हुई है. इसका सीधा अर्थ है कि हरेक शेयर पर निवेशकों को 182 रुपये का फायदा मिला है. इस जबरदस्त लिस्टिंग के बाद शेयर में 10 लाख शेयरों में ट्रेडिंग शुरुआती दौर में देखी जा रही है.

कैसा रहा ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज के शेयरों में शुरुआती कारोबार
ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज का शेयर लिस्ट होते ही शुरुआत में 550 रुपये के पास पहुंचा था जिससे इस शेयर में ओपनिंग मिनटों में ही 65 फीसदी का प्रीमियम मिल रहा है. ग्रे मार्केट में ही आईपीओ 30 से 40 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था जिससे अंदाजा हो गया था कि आईपीओ की आज होने वाली लिस्टिंग बेहतरीन रहेगी और ऐसा ही हुआ. 

कितना था आईपीओ का प्राइस बैंड
DreamFolks Services का आईपीओ 24 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक खुला था. कंपनी ने 308 से 326 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी की आईपीओ के जरिए बाजार से 562 करोड़ रुपये जुटाने की थी. ये पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल था. 

आईपीओ को कैसा मिला था रिस्पॉन्स
DreamFolks Services के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और ये आखिरी दिन तक 57 गुना (56.68 गुना) सब्सक्राइब हुआ था. जिसमें  संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया कोटा 70.53 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 37.66 गुना और रिटेल निवेशकों का कोटा 43.66 गुना भरा. कंपनी ने आईपीओ में आवेदन के लिए 94,83,302 शेयर जारी किए थे जिसके लिए 53,74,97,212 शेयर के लिए आवेदन मिला है. आपको बता दें कंपनी ने एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाये हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार बढ़त पर खुला, निफ्टी 17700 के पार, सेंसेक्स 59300 के पास खुला

Indian Railways: रेलवे को हुई बंपर कमाई, ई-नीलामी से 3 महीने में ही जुटा लिए इतने करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget