एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेलवे को हुई बंपर कमाई, ई-नीलामी से 3 महीने में ही जुटा लिए इतने करोड़ रुपये

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने कहा कि ई-नीलामी पोर्टल शुरू हो जाने से उसकी आय बढ़ी है और रेलवे ऐसेट्स का वास्तविक मूल्य पाने में मदद मिली है.

Indian Railways News: रेलवे ने पिछले तीन महीने में अपने ऐसेट्स की ई-नीलामी से करीब 844 करोड़ रुपये हासिल किए हैं. पार्किंग प्लेस, रेल परिसर में विज्ञापन लगाने, पार्सल की जगह को पट्टे पर देने और शौचालयों के कॉन्ट्रेक्ट से यह राशि जुटाई गई है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले साल की थी शुरुआत
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले साल जून में इन कमर्शियल गतिविधियों को ई-नीलामी के जरिये अंजाम देने की शुरुआत की थी. इससे न सिर्फ ठेका आवंटन की प्रक्रिया में तेजी आएगी बल्कि छोटे उद्यमियों के लिए काम हासिल कर पाना भी आसान होगा.

ई-नीलामी से बढ़ी आय- रेलवे
रेलवे ने कहा कि ई-नीलामी पोर्टल शुरू हो जाने से उसकी आय बढ़ी है और रेलवे ऐसेट्स का वास्तविक मूल्य पाने में मदद मिली है. रेलवे ने कहा, "वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के लिए ई-नीलामी पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 8,500 परिसंपत्तियों के लिए करीब 1,200 ठेके दिए जा चुके हैं. आवंटित अनुबंधों का कुल मूल्य 844 करोड़ रुपये है."

जानें किन कॉन्ट्रेक्ट्स से मिली सबसे ज्यादा कमाई
सबसे ज्यादा कॉन्ट्रेक्ट रेलवे स्टेशन परिसरों और रेल डिब्बों में विज्ञापन अधिकार से संबंधित हैं. इस मद में आवंटित 374 कॉन्ट्रेक्ट से रेलवे को 155 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसी तरह पार्किंग स्थल के 374 कॉन्ट्रेक्ट से 226 करोड़ रुपये, पार्सल जगह के पट्टे वाले 235 कॉन्ट्रेक्ट से 385 करोड़ रुपये और भुगतान वाले शौचालयों के लिए आवंटित 215 कॉन्ट्रेक्ट से 78 करोड़ रुपये मिलेंगे. रेलवे के तमाम सेगमेंट में बेंगलुरु मंडल ने एक पार्सल जगह की ई-नीलामी से सबसे ज्यादा 34.52 करोड़ रुपये जुटाए हैं. दिल्ली मंडल ने अपनी ऐसेट्स को पट्टे पर देने के लिए अब पूरी तरह ई-नीलामी का तरीका अपना लिया है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: दिल्ली, मुंबई, पटना, चंडीगढ़, कोलकाता से अपने शहर तक के पेट्रोल डीजल के रेट जानें

Saving Account: इस प्राइवेट बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवा कर पाएं 6.25% का रिटर्न! यहां जानिए सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget