एक्सप्लोरर

पत्नी मेलानिया ट्रंप की वजह से पीछे हो गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! 7.5 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

रिपोर्ट्स की मानें तो केवल 10 मिनट में $TRUMP मीम कॉइन की कीमत में 7.5 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी. बताया जा रहा है कि ऐसा मेलानिया ट्रंप के $MELANIA मीम कॉइन की वजह से हुआ.

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने हाल ही में अपना खुद का मीम कॉइन $MELANIA लॉन्च किया है. इस नए क्रिप्टोकरेंसी के लॉन्च ने राष्ट्रपति ट्रंप के अपने मीम कॉइन $TRUMP की कीमत में भारी गिरावट ला दी है.

$MELANIA का तगड़ा प्रभाव

मेलानिया ट्रंप ने $MELANIA को 19 जनवरी 2025 को लॉन्च किया. यह कॉइन लॉन्च होते ही 24,000 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 13 डॉलर तक पहुंच गया. इसके साथ ही, इसका मार्केट कैप 13 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया. मेलानिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस नए कॉइन के लॉन्च की घोषणा की और व्यापारियों को इसे खरीदने के लिए कहा.

$TRUMP की कीमत में गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप का मीम कॉइन $TRUMP भी अपने लॉन्च के समय काफी चर्चा में रहा था. इसकी कीमत में पहले दिन 300 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई थी और इसका मार्केट कैप 14 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. लेकिन मेलानिया के कॉइन के लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद, $TRUMP की कीमत में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आई.

7.5 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

रिपोर्ट्स की मानें तो केवल 10 मिनट में $TRUMP मीम कॉइन की कीमत में 7.5 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जैसे ही मेलानिया ट्रंप ने $MELANIA मीम कॉइन लॉन्च किया, तो कई निवेशक अपनी होल्डिंग्स बेचकर नए $MELANIA कॉइन में निवेश करने लगे. इससे ट्रंप के मीम कॉइन में भारी गिरावट आ गई.

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते वक्त सतर्क रहें

क्रिप्टोकरेंसी का बाजार अस्थिर होता है और ऐसे समय में जब एक नई क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च होती है, तो मौजूदा टोकन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि $MELANIA की बढ़ती लोकप्रियता और मांग से आने वाले समय में $TRUMP मीम कॉइन को और भी ज्यादा टक्कर का सामना करना पड़ सकता है.

मेलानिया की बातों ने कर दिया था कमाल

मेलानिया ट्रंप ने अपने नए मीम कॉइन को लेकर कहा था, "यह सिर्फ एक मजेदार पहल नहीं है, बल्कि यह मेरे समर्थकों के लिए एक नया अवसर भी है. मैं चाहती हूं कि लोग इस क्रिप्टोकरेंसी का हिस्सा बनें और इसे अपनाएं." उनकी इस बात ने उनके समर्थकों को $MELANIA मीम कॉइन खरीदने के लिए प्रेरित किया और देखते ही देखते $MELANIA की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: World First Trillionaire: अरबपति छोड़िए, जानिए कौन होगा दुनिया का पहला खरबपति, डोनाल्ड ट्रंप का दोस्त सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Price: आज आपके शहर में कितनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, चेक करें रेट
आज आपके शहर में कितनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: 'समझदारी से करें इस्तेमाल...' पीएम मोदी की अपील के बीच आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
'समझदारी से करें इस्तेमाल...' पीएम मोदी की अपील के बीच आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे
पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे
Petrol-Diesel Price: क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...
क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? PM मोदी की अपील ने किया इशारा! बोले- आसमान छू रहे...

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Train News: बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई रेल, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Embed widget