एक्सप्लोरर

शुरू हुई उल्टी गिनती... 2 अप्रैल से ट्रंप लगाने जा रहा रेसिप्रोकल टैरिफ, भारत के इन सेक्टर्स पर बढ़ा दबाव

US Tariff: ट्रंप 2 अप्रैल से दुनिया के सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहा है. इसका असर भारत पर कहीं ज्यादा पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसे अमेरिका पहले ही 'टैरिफ किंग' कह चुका है.

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल से सभी देशों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं. इसका असर अरबों डॉलर के वैश्विक व्यापार पर तो पड़ेगा ही, साथ ही इससे भारतीय निर्यात को भी तगड़ा झटका लग सकता है. ट्रंप के इस रेसिप्रोकल टैरिफ के सीधे निशाने पर भारत है, जिसे वह 'टैरिफ किंग' कह चुके हैं. आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप के टैरिफ लगाने से 31 बिलियन डॉलर तक के संभावित निर्यात घाटे का सामना करना पड़ सकता है. 

इन सेक्टरों पर भी पड़ेगा अमेरिकी टैरिफ का असर

कारों से लेकर जेनेरिक तक ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का व्यापक असर पड़ सकता है. हाल ही में ट्रंप ने इम्पोर्ट होने वाली कारों और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया. अब फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेम्स और ज्यूलरी जैसे सेक्टर्स की बारी है.

वित्त वर्ष 2024 में अमेरिका को भारत का कुल एक्सपोर्ट 77.5 बिलियन डॉलर रहा, जबकि अमेरिका का भारत को एक्सपोर्ट 40.7 बिलियन डॉलर रहा. अमेरिका भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है. इसके चलते साल 2000 से अब तक FDI 67.76 बिलियन डॉलर रहा है इसलिए ट्रंप के टैरिफ का भारत पर असर पड़ने की भी संभावना अधिक है. 

फार्मा सेक्टर पर असर सबसे ज्यादा

देश के फार्मा सेक्टर पर टैरिफ का ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. मौजूदा समय में अमेरिका फार्मा के इम्पोर्ट पर कम से कम टैरिफ लगाता है. भारत अमेरिकी फार्मा प्रोडक्ट्स पर 10 परसेंट की दर से टैरिफ लगाता है. ऐसे में अब यह सेक्टर भी सीधे रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में आ जाएगा.

इंडस्ट्री के जानकारों ने इस पर चिंता जताते हुए कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और मैन्युफैक्चररर्स के लिए अतिरिक्त कॉस्ट के बोझ को उठाना मुश्किल हो जाएगा. चूंकि, भारत जेनेरिक दवाओं के लिए अमेरिका का सबसे बड़ा सप्लायर है, इसलिए कोई भी गिरावट तत्काल के बजाय धीरे-धीरे होने की संभावना है.

कई अन्य एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि चूंकि कई भारतीय फार्मा कंपनियां पहले से ही अमेरिका में कम प्रॉफिट मार्जिन (5 से 20 परसेंट के बीच) पर काम कर रही हैं इसलिए अधिक टैरिफ लगाने से पहले उन्हें अपनी प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोचने की जरूरत है. 

इन कंपनियों के स्टॉक पर रखें नजर

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के दौरान सन फार्मा, सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, डिवीज लैब्स के स्टॉक पर नजर रखने की जरूरत है. इसके अलावा, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और केनेस टेक जैसी टेक कंपनियों के स्टॉक के साथ-साथ गोल्ड और ज्वेलरी सेगमेंट में मालाबार गोल्ड, रेनेसां ज्वैलरी, राजेश एक्सपोर्ट्स और कल्याण ज्वैलर्स पर भी नजर रखने की जरूरत है, जिनका दायरा अमेरिकी  बाजार पर पड़ रहा है. इसी के साथ अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर टेंशन बढ़ने और क्लाइंट के कम खर्चने से इन्फोसिस और टीसीएस जैसी फर्मों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें:

मुंबई के जाने-माने बिल्डर के खिलाफ ED ने लिया बड़ा एक्शन, 400 करोड़ फ्राॅड मामले में संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget