एक्सप्लोरर

ट्रंप ने दिया जोर का झटका... राष्ट्रपति बनते ही कर दिया बड़ा ऐलान, 90 दिनों तक रोक दी जाएगी इनकी फंडिंग

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है.

Donald Trump: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के फौरन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए. उन्होंने 90 दिनों के लिए यूक्रेन सहित कई देशों को अमेरिका की तरफ से जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है. ऐसा इसलिए किया ताकि यह तय किया जा सके कि विदेशों को अमेरिका से जाने वाली आर्थिक मदद उनकी पॉलिसी के हिसाब से है या नहीं.

कई देशों व संगठनों को लगेगा जोरदार झटका 

हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रंप के इस आदेश का असर किन-किन देशों या संगठनों पर पड़ेगा. ऐसे कई सारे कार्यक्रम हैं, जिनके लिए पैसे पहले ही आवंटित कर दिए गए हैं और अमेरिकी नियमों के मुताबिक, कांग्रेस की तरफ से किसी कार्यक्रम के लिए आवंटित की गई राशि अगर पहले से खर्च नहीं किया गया है, तो उसे अनिवार्य रूप से खर्च करना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से विदेशों को जाने वाली आर्थिक मदद उनकी फॉरेन पॉलिसी के हिसाब से होनी चाहिए.

अमेरिका को दूंगा प्रॉयरिटी: ट्रंप

ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, मैं हमेशा अमेरिका को प्राथमिकता दूंगा. हमारा देश अब समृद्ध होगा. आज से अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो रहा है.  सोमवार को कार्यालय में वापसी करते ही ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि यहां का फॉरेन ऐड सेक्टर अमेरिकी हितों और मूल्यों के अनुरूप नहीं है. इससे कई ऐसी विदेशी नीतियों को बढ़ावा मिलता है, जो वैश्विक अस्थिरता में योगदान देते हैं. 

इन्हें रोकी जा सकती है आर्थिक मदद

इस दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि विदेशों की सहायता पर अमेरिकी डॉलर इन तीन बातों को ध्यान में रखकर खर्च किया जाना चाहिए- "क्या यह अमेरिका को सुरक्षित बनाता है? क्या यह अमेरिका को मजबूत बनाता है? क्या यह अमेरिका को अधिक समृद्ध बनाता है?" बताया जा रहा है कि ट्रंप अपने इस आदेश के जरिए ट्रंप UNRWA के लिए फंडिंग रोकना चाहते हैं. यह एक ऐसा संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद करता है.

इसके अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान सहित कई देशों को भी दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकी जा सकती है. हालांकि, अब देखना यह है कि ट्रंप के इस आदेश का असर यूक्रेन और इजरायल पर कितना पड़ता है. इस बीच इनकी फंडिंग जारी रहेगी या नहीं, इस पर अभी सवालिया निशान बना हुआ है. बता दें कि बाइडेन प्रशासन में इन्हें आर्थिक मदद दी जाती थी. 

ये भी पढ़ें:

पत्नी मेलानिया ट्रंप की वजह से पीछे हो गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! 7.5 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस डील? जानें दावे की सच्चाई
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget