एक्सप्लोरर

Share Market: आ गया चुनावी परिणाम का महीना, जून में इतने दिन बंद रहेंगे घरेलू शेयर बाजार

Share Market Holiday: जून महीने का पहला दिन ही शेयर बाजार के लिए छुट्टी वाला है. आइए जानते हैं कि इस महीने बाजार में कुल कितने दिनों की छुट्टी रहने वाली है...

पिछले डेढ़ महीने से जारी लोकसभा चुनाव अब समाप्ति की ओर है. आज देश के विभिन्न राज्यों की कई सीटों पर अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग का काम संपन्न हो जाएगा. हालांकि अब सबसे बड़े दिन का इंतजार नजदीक आ गया है. आज के बाद अब 4 तारीख को वोट की गिनती होगी. शेयर बाजार के लिए भी यह बड़ा इवेंट है.

बाजार पर चुनाव का सीधा असर

पिछले महीने चुनाव ने शेयर बाजार को काफी प्रभावित किया था. पहले तो बाजार को चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता ने परेशान किया, जिससे उसकी चाल वोलेटाइल हो गई. चुनावी डर ने बाजार की लगातार चली आ रही रैली को पटरी से उतार दिया था. हालांकि बाद में बाजार ने रिकवरी दिखाई. बीते महीने के दौरान चुनाव के चलते एक दिन बाजार बंद भी रहा था. 

बीते महीने का ऐसा था हाल

मई महीने के दौरान 20 तारीख (सोमवार) को घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ था. दरअसल मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान हुआ था. दोनों प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मुंबई बेस्ड हैं. ऐसे में उस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ था.

मतगणना वाले दिन नहीं है छुट्टी

इस महीने शेयर बाजार की छुट्टियों की बात करें तो सामान्य कारोबार पर चुनावी प्रक्रिया का असर नहीं रहने वाला है. आज सातवें चरण के मतदान वले दिन बाजार बंद है, लेकिन उसका कारण चुनाव न होकर सप्ताहांत है. कुछ अपवादों को छोड़ दें तो शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं. 4 जून को मतगणना वाले दिन भी बाजार खुला रहने वाला है.

इस महीने 9 दिन बाजार बंद

इस महीने के पहले दो दिन यानी 1 जून (शनिवार) और 2 जून (रविवार) को बाजार बंद रहने वाला है. उसके बाद 8 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून को शनिवार के चलते बाजार बंद रहेगा. वहीं 9 जून, 16 जून, 23 जून और 30 जून को रविवार के चलते बाजार की छुट्टी होगी. बीच में 17 जून को बकरीद के मौके पर भी बाजार का अवकाश रहेगा. यानी वीकेंड की छुट्टियों को मिला दें तो जून महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में कुल 9 छुट्टियां पड़ने वाली हैं.

;s

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget