एक्सप्लोरर

सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स भरने के लिए चाहिए ये जरूरी दस्तावेज

आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट या दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. यहां हम आपको बताएंगे कि आयकर रिटर्न भरने के लिए किन दस्तावेजों का होना जरूरी है.

नई दिल्लीः इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2018 है और आपको अगर अपना इनकम टैक्स रिटर्न खुद भरना है तो इसके लिए आपको कुछ तैयारियां करनी होंगी. जैसा कि आप जानते हैं कि नया वित्त वर्ष शुरू होने यानी अप्रैल से आप इनकम टैक्स रिटर्न की फाइलिंग शुरू कर सकते हैं और आपके पास कुल 4 महीने होते हैं जिसमें आप टैक्स रिटर्न भर सकते हैं. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट या दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. यहां हम आपको बताएंगे कि आयकर रिटर्न भरने के लिए किन दस्तावेजों का होना जरूरी है.

सैलरीड क्लास के लिए जरूरी दस्तावेज यहां पर आप नौकरीपेश यानी सैलरीड क्लास के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट जान सकते हैं.

1. पैन नंबर परमानेंट अकाउंट नंबर आपके लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. सरकार ने आईटीआर फाइल करने के लिए पैन नंबर होना जरूरी कर दिया है जिसके बाद जिनके पास पैन नंबर नहीं है वो आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर सकते हैं.

2. फॉर्म 16 फॉर्म 16 नौकरीपेश लोगों को उनके नियोक्ता यानी एंप्लायर द्वारा दिया जाता है और इसमें आपका काटा गया टीडीएस और सैलरी की सारी डिटेल्स होती हैं. जिन लोगों को उनके कंपनी द्वारा फॉर्म 16 नहीं दिया जाता है उनको अपनी कंपनी से इसके लिए मांग करनी चाहिए.

3. ब्याज आय से जुड़े दस्तावेज बैंक स्टेटमेंट/पासबुक जिसमें आपके सेविेंग खाते पर मिल रहा ब्याज बताया गया हो फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का स्टेटमेंट बैंक द्वारा जारी किया गया टीडीएस सर्टिफिकेट

4. फॉर्म 26एस फॉर्म 26एस आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है और इसमें आपने जो टैक्स दिया है उसकी जानकारी होती है. ये फॉर्म आईटी डिपार्टमेंट की वेबसाइट से मिल सकता है. इसमें टैक्स काटने वाले डिडक्टर ने जो टैक्स काटा है वो जानकारी, टैक्सपेयर द्वारा चुकाए टैक्स की जानकारी और पिछले वित्त वर्ष में हासिल किए गए टैक्स रिफंड की जानकारी होती है.

5. सेक्शन 80 के इंवेस्टमेंट्स की जानकारी सेक्शन 80 के तहत किए गए सारे निवेश जैसे पीपीएफ, एनएससी, यूलिप, ईएलएसएस और एलआईसी के तहत किए गए निवेश की जानकारी दी गई होती है और इसकी जानकारी आपको टैक्स रिटर्न भरते वक्त चाहिए होगी.

6. आपके अन्य डिडक्शन के क्लेम के लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत होगी आपका पीपीएफ में दिया गया योगदान आपके बच्चे की ट्यूशन फीस लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्जेज आपके होम लोन पर दिया गया प्रिंसिपल अमांउट इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम/म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट

80सी से तहत आप ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं

7. आपने निवेश से जुड़े अन्य दस्तावेज हाउसिंग लोन पर अदा किए ब्याज के दस्तावेज-घर के हाउसिंग लोन के ऊपर अदा किए गए ब्याज पर आप अधिकतम 2 लाख रुपये तक की टैक्स छूट हासिल कर सकते हैं. एजूकेशन लोन के ब्याज के पेमेंट के दस्तावेज स्टॉक ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट-अब जब कैपिटल गेंस टैक्स के दायरे में आ चुके हैं तो आपने पिछले साल जो स्टॉक ट्रेडिंग पिछले साल में की है उसका ब्यौरा वाला स्टेटमेंट आपके इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के लिए लगेगा.

मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, चीन के जैक मा को छोड़ा पीछे

नीरव मोदी की कंपनियों से गहने खरीदने वाले अमीरों के आईटीआर का दोबारा आकलन होगा

1650 रुपये महीना लगाकर इतने सालों में बन सकते हैं करोड़पति

विदेशी मुद्रा भंडार 24.82 करोड़ डॉलर घटकर 405.81 अरब डॉलर पर आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget