एक्सप्लोरर

DK Shivakumar Networth: कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी के वाहक बने डीके शिवकुमार, उनके पास कितनी है संपत्ति, जानें उनकी नेटवर्थ

DK Shivakumar Networth: कर्नाटक चुनाव नतीजों में सामने आ चुका है कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, इस जीत के शिल्पकार कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को माना जा रहा है. जानें उनकी नेटवर्थ-

DK Shivkumar Networth: कर्नाटक के चुनावी समर में कांग्रेस विजेता बनकर उभर रही है. इस जीत के पीछे योगदान की बात की जाए तो कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बेहद बड़ा हाथ रहा है. डीके शिवकुमार लंबे समय से कांग्रेस के लिए तारणहार साबित हुए हैं और दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के पीछे इनका बड़ा हाथ होने जा रहा है.

क्या अगले सीएम होंगे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार को कर्नाटक का अगला सीएम बनाने की मांग उनके समर्थकों ने शुरू कर दी है और अब कांग्रेस आलाकमान के ऊपर निर्भर करता है कि वो शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाती है या उन्हें किंगमेकर की भूमिका में रखती है या किसी और अहम भूमिका के लिए चुनती है.

कांग्रेस के लिए कई बार तारणहार बने डीके शिवकुमार की कुल नेटवर्थ

डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति, कैश, जमीनें, सोना, कारें और अन्य ऐसेट्स की बात करें तो ये कुल मिलाकर अरबों में बैठ रहे हैं. इलेक्शन कमीशन को दिए गए अपने चुनावी हलफनामे में डी के शिवकुमार ने घोषणा की है कि उनके पास कई बैंक अकाउंट, लैंड और बॉन्ड्स, गोल्ड आदि हैं. 

डीके शिवकुमार की संपत्ति से जुड़ी बड़ी बातें

डीके शिवकुमार की नेटवर्थ में पिछले 5 सालों में 68 फीसदी का उछाल देखा गया है और ये आंकड़ा उनके आधिकारिक चुनावी एफेडेविट से निकलकर आया है. शिवकुमार के कुल ऐसेट्स और उनके परिवार की कुल संपत्ति को देखा जाए तो साल 2023 में ये 1414 करोड़ रुपये है. साल 2018 में दी गई जानकारी के मुताबिक शिवकुमार के पास 840 करोड़ रुपये की संपत्ति थी और ये 2013 के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी थी.

जानें डीके शिवकुमार की संपत्ति का लेखा जोखा

इलेक्शन कमीशन को दिए गए एफिडेविट के अनुसार डीके शिवकुमार के पास 12 बैंक अकाउंट हैं जिनमें से कुछ उनके भाई डीके सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधित किए जाते हैं. कुल ऐसेट्स 1414 करोड़ रुपये के हैं, साथ ही उनके लोन का अमाउंट 225 करोड़ रुपये का है.

कौन सी कार रखते हैं डी के शिवकुमार

डीके शिवकुमार के पास एक ही कार है जो की टोयोटा की है और इसकी कुल कीमत 8.3 लाख रुपये की है. उनके पास 970 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और उनकी पत्नी ऊषा के पास 113.38 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके बेटे आकाश के पास 54.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस तरह डीके शिवकुमार के पास कुल 1214.93 करोड़ रुपये के ऐसेट्स हैं और उनकी पत्नी के पास 133 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है और बेटे के पास 66 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

ये भी पढ़ें

TaMo Dividend: टाटा की इस कंपनी को मुनाफा बंपर, 7 साल बाद देने जा रही लाभांश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget