एक्सप्लोरर

आज डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड में पैसा लगाने का आखिरी दिन, 2.7 गुना हुआ सब्सक्राइब; जानें जीएमपी

Divine Hira Jewellers IPO: मुंबई बेस्ड डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड प्रीमियम 22 कैरेट सोने के आभूषणों की डिजाइनिंग और मार्केटिंग में माहिर है. आईपीओ के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है.

Divine Hira Jewellers IPO: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड आईपीओ (Divine Hira Jewellers IPO) के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है. यह 17 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. आज बोली लगाने के अंतिम दिन डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड के आईपीओ को अब तक 2.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

दोपहर 1 बजे के करीब निवेशकों ने  91.95 लाख शेयरों के लिए 5,132 बोलियां लगाईं. रिटेल निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग देखी गई. इन्होंने 77.22 लाख शेयरों के लिए 4,826 बोलियां लगाईं. इसके बाद गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने 14.73 लाख शेयरों के लिए 306 बोलियां लगाईं. डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड के आईपीओ के लिए QIB की तरफ से अब तक कोई बोली नहीं लगाई गई. कंपनी 35.37 लाख नए इक्विटी शेयर जारी करके 32 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 

आईपीओ के जीएमपी का हाल

कंपनी के शेयर की कीमत 90 रुपये है. निवेशक एक लॉट में 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 50 परसेंट कोटा रिजर्व है, बाकी अन्य निवेशकों के लिए भी इतना ही हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) जीरो है. इस साल के अधिकतर एमएसई आईपीओ का यही हाल दिखा.

इस काम में लगाई जाएगी जुटाई गई राशि 

आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए किया जाना है. कई लोन चुकाए जाएंगे, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा, और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें भी पूरी की जाएंगी. आईपीओ का अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल होने जा रहा है.  IPO की लिस्टिंग NSE पर 24 मार्च को होने की उम्मीद है. 

क्या करती है कंपनी?

डिवाइन हीरा ज्वैलर्स मुंबई बेस्ड एक कंपनी है, जो प्रीमियम 22 कैरेट सोने के आभूषणों की डिजाइनिंग और मार्केटिंग में माहिर है. कंपनी थोक विक्रेताओं के साथ-साथ शोरूम और रिटेलर्स को भी अपनी सेवाएं देती है. इसके प्रोडक्ट रेंज में एक से बढ़कर एक चीजें शामिल हैं जैसे कि हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, पेंडेंट, कंगन, चूड़ी, चांदी के सामान, बुलियन और सिक्के वगैरह. वित्त वर्ष 24 में कंपनी का रेवेन्यू  183.41 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 1.48 करोड़ रुपये रहा.

कंपनी का रेवेन्यू

वहीं, चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर 2024 तक कंपनी का रेवेन्यू 136.03 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 2.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. डिवाइन हीरा ज्वेलर्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर होराइजन फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्या अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे बैंक? जानें आखिर क्यों बैंक कर्मचारी कर रहे हैं 5 डे वर्कवीक की डिमांड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget