एक्सप्लोरर

Digi Yatra App: अब इस एयरपोर्ट पर नहीं करना होगा यात्रियों को घंटों का इंतजार! शुरू हुई डिजिटल चेक इन की सुविधा

Digi Yatra App: दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु के बाद देश के एक और एयरपोर्ट में डिजी यात्रा ऐप की सुविधा को शुरू कर दिया गया है. आइए जानते हैं इस ऐप को यूज करने के तरीके के बारे में.

Digi Yatra App: फ्लाइट से ट्रैवल करने वाले यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत यह रहती है कि उन्हें चेक इन करने के लिए घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डिजी यात्रा ऐप (DigiYatra App) की सुविधा की शुरुआत की है. इस ऐप के जरिए यात्री आसानी से चेक इन डिजिटली कर सकते हैं. इस ऐप की शुरुआत DGCA द्वारा 1 दिसंबर, 2022 को की गई थी. देश के कई एयरपोर्ट में यह डिजी यात्रा ऐप के जरिए चेक इन की सुविधा मिलती है. अब इस लिस्ट में कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Netaji Subhash Chandra Bose International Airport Kolkata)  का नाम भी जुड़ गया है. एयरपोर्ट में अब डिजी यात्रा ऐप की शुरुआत कर दी गई है. इसके जरिए आप यात्री पेपरलेस तरीके से फ्लाइट के लिए बोर्डिंग कर सकते हैं.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कही यह बात

डिजी यात्रा ऐप की सुविधा पर कोलकाता एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इस सुविधा का मुख्य मकसद है कि इसके जरिए हम टिकट वेरिफिकेशन के समय को कम कर सकें. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और एयरपोर्ट पर बोर्डिंग की प्रक्रिया आसान होगी.

डिजी यात्रा ऐप के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन-

  • डिजी यात्रा ऐप को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या एप्पल आईफोन में इस ऐप को डाउनलोड करें.
  • इसके बाद ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
  • इसके बाद अपने एड्रेस का प्रूफ देने के लिए डिजिलॉकर से अपने आधार की जानकारी दर्ज करें.
  • आगे आपको सेल्फी के जरिए ऐप में अपनी तस्वीर जमा करनी होगी.
  • आगे यात्री और यात्रा से संबंधित सभी डिटेल्स जमा करनी होगी.
  • इसके बाद अपने बोर्डिंग पास को अपडेट करना होगा.
  • आखिरी में अपने डिजिटल बोर्डिंग पास को एयरपोर्ट के साथ आसानी से शेयर कर दें.

Digi Yatra ऐप से कैसे करें बोर्डिंग

एयरपोर्ट पहुंच कर आप सबसे पहले कोलकाता एयरपोर्ट के गेट नंबर 2B और 3A पर जाए. वहीं आप डिजी यात्रा ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद ऐप में अपना डिजी यात्रा ई-गेट पर अपना बोर्डिंग पास को फटाफट स्कैन करें. इसके बाद अपने चेहरे को कैमरे की तरफ दिखाकर स्कैन करें. आखिरी में सिस्टम आपके डेटा को स्कैन करके ई-गेट को खोल देगा.

किन एयरपोर्ट पर मिल रही डिजी यात्रा की सुविधा

  1. दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  2. वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट
  3. बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

ये भी पढ़ें- Indian Rupees: भारतीय रुपये का बढ़ता दबदबा! अब इस देश के साथ होगा इंडियन करेंसी में कारोबार, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget