एक्सप्लोरर

DGCA ने Air India को दिया आदेश! फ्लाइट में बदसलूकी करने वाले यात्रियों की लिस्ट बनाए एयरलाइंस

DGCA: एयर इंडिया पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने अपनी बुजुर्ग सह यात्री के ऊपर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था.

DGCA to Air India: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में सख्ती दिखाई है.इसके साथ ही DGCA ने एयर इंडिया को आदेश दिया है कि वह फ्लाइट में बदसलूकी करने वाले यात्रियों की एक लिस्ट बनाएं. इसके साथ ही DGCA ने एयर इंडिया को आदेश दिया है कि वह एक कमेटी बनाएं जो एयरलाइंस में बुरा व्यवहार करने वाले पैसेंजर्स पर 1 दिन से लेकर पूरी जिंदगी तक बैन लगाने पर अपना फैसला ले सकता है. यह कमेटी किसी भी घटना के 30 दिन के भीतर ही अपना फैसला लेगी.

एयर इंडिया में हुई है दो बड़ी घटनाएं

एयर इंडिया पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने अपनी बुजुर्ग सह यात्री के ऊपर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था. इस मामले में तब तूल पकड़ा जब महिला ने एयर इंडिया के चेयरमैन को इस बारे में जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए लेटर लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद इस मामले में 4 जनवरी को एयर इंडिया द्वारा FIR दर्ज करवाई गई और फिर व्यक्ति को बैंगलुरु से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट ने आरोपी को 14 की न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया था. इसके अलावा 6 दिसंबर, 2022 को पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में एक महिला पैसेंजर की कंबल पर पेशाब पर दिया था.

DGCA ने दिया यह आदेश

इन दोनो बड़ी घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए एयर इंडिया ने बताया है कि इस तरह के मामले के जल्द से जल्द निपटारे के लिए हर एयरलाइंस को तीन सदस्य की कमेटी बनानी होगी. इसमें सेशन कोर्ट के एक रिटायर्ड जज, दूसरे एयरलाइंस का एक व्यक्ति और पैसेंजर्स एसोसिएशन का एक सदस्य शामिल होगा. इस कमेटी को इस तरह की घटनाओं के जल्द निपटारे के लिए केवल 30 दिन का समय मिलेगा. यह कमेटी किसी भी व्यक्ति के दोषी पाए जाने पर उस पर कार्रवाई कर सकती है और उसे 1 दिन से लेकर आजीवन तक के लिए बैन कर सकती है. इसके साथ ही इस कमेटी को उन पैसेंजर्स की लिस्ट बनानी होगी जो फ्लाइट, एयरपोर्ट या पीरी हवाई यात्रा के दौरान बदसलूकी करने को लिए दोषी पाए गए हैं.

DGCA ने एयर इंडिया को लगाई फटकार

एयर इंडिया में हुई दोनों घटनाओं पर DGCA ने एयरलाइंस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि इन दोनों मामलों में कंपनी ने सुस्ती दिखाई और कार्रवाई करने में देरी की. इसके साथ ही एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे पूछा कि इस मामले में एयरलाइंस पर क्यों न कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें-

Multibagger Shares: इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को कर दिया मालामाल! 22 महीने में दिया 257% तक का तगड़ा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget