एक्सप्लोरर

Demat Accounts: दिसंबर में खुले रिकॉर्डतोड़ डीमैट अकॉउंट, 14 करोड़ को छूने वाला है आंकड़ा 

Share Market: साल 2023 में आईपीओ मार्केट में आई तेजी से लोगों की शेयर बाजार में निवेश की इच्छा मजबूत हुई है. इसके चलते देश में धड़ाधड़ नए डीमैट खाते खोले जा रहे हैं.

Share Market: देश की आर्थिक प्रगति का हिस्सेदार बनने को जनता बेताब है. शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय से जारी भारी तेजी ने नए निवेशकों का रुख बाजार की ओर कर दिया है. दिसंबर, 2023 में देश में डीमैट अकाउंट खुलने का नया रिकॉर्ड बन गया है. पिछले महीने देश में लगभग 42 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए. इसके चलते देश में डीमैट खातों की संख्या 13.9 करोड़ पहुंच गई. वित्त वर्ष 2023-24 में हर महीने नए खाते खुलने का औसत 21 लाख है. मगर, दिसंबर में इससे लगभग दोगुने अकाउंट खोले गए. 

एक महीने में ही दोगुना हुआ आंकड़ा 

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर, 2023 में 28 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए थे. दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया. डीमैट अकॉउंट खुलने में आई इस तेजी की वजह फोमो फैक्टर (Fear Of Missing Out) को बताया जा रहा है.

आईपीओ बाजार में उछाल के चलते खुल रहे अकाउंट 

एयूएम कैपिटल वेल्थ के नेशनल हेड मुकेश कोचर न बताया कि शेयर मार्केट रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. निवेशकों को इस तेजी से जबरदस्त फायदा हो रहा है. इसके अलावा आईपीओ बाजार में भी उछाल देखने लायक है. उनके मुताबिक, सबसे ज्यादा डीमैट अकाउंट इन्हीं आईपीओ में निवेश करने के लिए खोले जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने सलाह दी है कि लोग अफवाहों के आधार पर स्टॉक्स में पैसा नहीं लगाएं. लोगों को लंबे समय के लिए निवेश करने की जरूरत है. साथ ही एसआईपी का साथ भी उन्हें नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है. यहां से कभी भी उठापटक हो सकती है. 

निफ्टी ने पिछले साल दिया 20 फीसदी रिटर्न 

साल 2023 में निफ्टी ने करीब 20 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. यह लगातार आठवां साल है, जब इसमें तेजी दर्ज की गई. ब्याज दरों में स्थिरता, महंगाई के नियंत्रित आंकड़े, नगदी का बढ़ता प्रवाह, रिटेल निवेशकों की बढ़ती रुचि और कॉरपोरेट को हो रही कमाई से यह आंकड़े ऊंचाई पकड़े हुए हैं. 

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म भी आगे बढ़ रहे 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में जेरोधा (Zerodha) के क्लाइंट बढ़कर 67 लाख पर पहुंच गए. हालांकि, कंपनी के मार्केट शेयर में कमी आई और यह 18.6 फीसदी पर आ गया है. एंजेलवन (ANGELONE) के कस्टमर 53 लाख और बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 14.8 फीसदी हो गई. अपस्टॉक्स (Upstox) के क्लाइंट 23 लाख और बाजार हिस्सेदारी 6.3 फीसदी हो गई है. इस दौरान ग्रो के यूजर्स 76 लाख हो गए और मार्केट शेयर 21 फीसदी पहुंच गया. आईएसईसी (ISEC) के क्लाइंट इस दौरान घटकर 19 लाख और बाजार हिस्सेदारी 5.2 फीसदी रह गई. आईआईएफएल (IIFL) के क्लाइंट बढ़कर 4 लाख और हिस्सेदारी 1.1 फीसदी रह गई है.   

ये भी पढ़ें 

NFO ALERT: बैंकिंग एवं फार्मा सेक्टर में उतरे दो एनएफओ, लंबी अवधि में दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget