एक्सप्लोरर

AJIO Scam: मुकेश अंबानी की कंपनी के नाम पर हुई लोगों से ठगी, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Delhi HC on AJIO Scam: इस स्कैम में कई लोगों से 5 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक जमा कराए गए. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने इसपूरे ठगी घोटाले की जांच करने को कहा है...

ठगी के एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन यह मामला कुछ ऐसा निकला है कि दिल्ली हाई कोर्ट को भी बीच में आना पड़ गया है. इस मामले में लोगों से मुकेश अंबानी की कंपनी के नाम पर झांसा देकर बड़े पैमाने पर ठगी की गई है. इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को विस्तार से जांच करने को कहा है.

रिलायंस के इस ब्रांड के नाम पर ठगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक लाइफस्टाइल ब्रांड है AJIO. लोगों को इसी ब्रांड के नाम पर ठगा गया है. मामला संज्ञान में आने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शिकायत दर्ज कराई थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज AJIO डॉट कॉम नाम से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी चलाती है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को जांच करने का आदेश दिया है, ताकि आम लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

आइए जानते हैं कि ये AJIO स्कैम दरअसल क्या है

इस स्कैम में शातिर ठग रिलायंस के लोकप्रिय ब्रांड का दुरुपयोग कर रहे थे. वे AJIO के लिए काम करने का दावा कर लोगों से 5000 रुपये से 10 लाख रुपये तक जमा करा रहे थे. बदले में लोगों को इस बात का वादा किया जा रहा था कि पैसे जमा कराने के बाद उन्हें स्क्रैच कूपन, कार्ड, प्राइज मनी आदि मिलेंगे. वे AJIO और AJIO Online Shopping Private Limited के नाम पर लोगों से पैसे जमा कर रहे थे.

कोलकाता से ठगी होने का संदेह

जब रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस स्कैम की भनक लगी तो उसने AJIO ट्रेडमार्क और लोगो के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में छह लोगों व निकायों को आरोपी बनाया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि ठगी करने वाले लोग कोलकाता बेस्ड हैं. ठगों ने स्कैम में होशियारी से मोबाइल नंबरों और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया और लोगों को चूना लगाया.

तत्काल किए गए ये उपाय

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में ठगी की गतिविधियों को बंद करने के लिए संदेहास्पद बैंक अकाउंट को तत्काल फ्रीज करने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने अकाउंट के खुलने की तारीख से लेकर अभी तक का स्टेटमेंट देने को कहा है. कोर्ट ने इसके अलावा केवाईसी समेत सभी उपलब्ध दस्तावेजों व सबूतों को पेश करने के लिए कहा है. टेलीकॉम कंपनियों को भी कहा गया है कि वे तत्काल संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक करें.

ये भी पढ़ें: सप्ताह में चार दिन काम और तीन दिन आराम, इस देश का भी अब जुड़ गया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget