एक्सप्लोरर

Defence Sector Stocks: डिफेंस स्टॉक्स ने लूट ली महफिल, HAL- BDL और मझगांव डॉक समेत 4 कंपनियों के शेयर लाइफटाइम हाई पर

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयरों में बाजार में शानदार रौनक देखी जा रही है और चार कंपनियों के शेयर उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Defence Stocks In Focus: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में शानदार तेजी देखी जा रही है. डिफेंस सेक्टर की दिग्गज मल्टीबैगर कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के स्टॉक में तेजी जारी है और आज के कारोबारी सत्र में शेयर अपने नए लाइफटाइम हाई पर जा पहुंचा है. तो इसके अलावा भारत डायनामिक्स, भारत इलेक्ट्रानिक्स के साथ मझगांव डॉक के शेयर में भी खरीदारी देखी गई और इन कंपनियों के शेयर भी नए हाई पर कारोबार कर रहा है. 

डिफेंस सेक्टर की मल्टीबैगर कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर आज के कारोबारी सत्र में 3326 रुपये पर जा पहुंचा जो अब तक का उच्चतम स्तर है. एचएएल के शेयर में पिछले एक महीने में 11.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. 3 महीने में स्टॉक ने 22 फीसदी, 6 महीने में 18 फीसदी और एक साल में स्टॉक ने 73 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. जबकि कोरोना के पहले लहर से लेकर अबतक 3 वर्ष में शेयर ने 420 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.  

भारत डायनामिक्स ( Bharat Dynamics) के स्टॉक में भी शानदार तेजी है. स्टॉक आज के सत्र में अपने ऐतिहासिक हाई 1164.50 रुपये पर जा पहुंचा. बीडीएल ने एक महीने में 14 फीसदी, 3 महीने में 22 फीसदी, एक साल में 45.53 फीसदी और दो वर्ष में 217 फीसदी का शानदार रिटर्न अपने शेयरधारकों को दे चुका है. 3 वर्ष में भारत डायनामिक्स ने 377 फीसदी का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) का स्टॉक भी 118.65 रुपये के लाइफटाईम हाई पर जा पहुंचा है. एक महीने में बीईएल ने करीब 10 फीसदी, 3 महीने में 21 फीसदी, एक साल में 44 फीसदी और 3 वर्षों में स्टॉक ने 372 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. मझगांव डॉक (Mazagoan Dock Share) का स्टॉक भी आज के सत्र में अपने ऐतिहासिक हाई पर कारोबार कर रहा है. मझगांव डॉक 1006 रुपये के अपने हाई पर जा पहुंचा. वहीं शेयर ने एक महीने में 27 फीसदी, 3 महीने में 36 फीसदी, 1 साल में 247 फईसदी और 2 वर्ष में 334 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है. 

क्यों है डिफेंस सेक्टर्स में तेजी

दरअसल भारत सरकार डिफेंस के क्षेत्र में आयात पर निर्भरता को खत्म करना चाहती है. सरकार ने कई डिफेंस उपकरण के आयात पर रोक लगा दी है और देश में ही मैन्युफैक्चरिंग करने का नियम बना दिया है. ऐसे में सरकारी से लेकर निजी डिफेंस कंपनियों को सरकार की तरफ से लगातार नए आर्डर मिल रहे हैं. जिससे इन कंपनियां ना केवल देश के लिए प्रोडक्शन कर रही रही हैं बल्कि निर्यात पर भी फोकस कर रही हैं. घरेलू डिफेंस कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का असर कंपनियों के शेयर्स पर नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें 

NCLT Resolution Plan: पिछले वित्त वर्ष में NCLT ने मंजूर किए 180 प्लान, बैंकों को हुई हजारों करोड़ की रिकवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget