एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme: सिर्फ 10 लाख में खरीदें दिल्ली में अपना घर, डीडीए ने लॉन्च की ये जबरदस्त स्कीम

DDA Housing Flats: डीडीए ने हाल ही में इस स्कीम को मंजूरी दी थी और अब इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली के विभिन्न लोकेशन पर घर खरीदे जा सकते हैं...

राष्ट्रीय राजधानी में अपना घर खरीद पाना हर किसी के वश की बात नहीं है. इसका कारण है कि दिल्ली का रियल एस्टेट (Delhi Real Estate) काफी महंगा है. हालांकि अगर आप भी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं तो आपके पास उसे पूरा करने का एक सुनहरा मौका है. मौके का फायदा उठाकर आप सस्ते में दिल्ली में अपना घर खरीद सकते हैं.

इस स्कीम में 5,500 नए घर

दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए (DDA) ने शुक्रवार को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एक शानदार हाउसिंग स्कीम की शुरुआत की. इस स्कीम में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कैटेगरी के 5,500 फ्लैट उपलब्ध हैं. डीडीए का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विजन के हिसाब से लोगों के लिए किफायती घरों (Affordable Housing) की यह स्कीम लॉन्च की है.

इन जगहों पर बने हैं नए फ्लैट

डीडीए की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था ने 14 जून को शहरी निकाय की ऑनलाइन पहले आओ, पहले पाओ आवास योजना के चौथे चरण की शुरुआत को मंजूरी दी थी. इसमें सिर्फ टोकन राशि का भुगतान करके पसंदीदा इलाके में फ्लैट बुक करने की सुविधा है. इस योजना के तहत नरेला, सिरसपुर, रोहिणी, लोकनायक पुरम में 1-बीएचके फ्लैट, नरेला और द्वारका में 2-बीएचके फ्लैट, और जसोला में 3-बीएचके फ्लैट उपलब्ध कराये जा रहे हैं.

इतनी हैं फ्लैट की कीमतें

डीडीए के द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, इस स्कीम में 10 लाख रुपये से कम में भी अपना घर खरीदा जा सकता है. नरेला में 1-बीएचके फ्लैट की कीमत 9.89 लाख रुपये है. वहीं लोकनायकपुरम में 1-बीएचके फ्लैट की कीमत 26.98 लाख रुपये से 28.47 लाख रुपये के बीच है. 3-बीएचके फ्लैट की कीमत 2.08 करोड़ रुपये से 2.18 करोड़ रुपये है. वहीं नरेला में 2-बीएचके फ्लैट की कीमत 1 करोड़ रुपये, जबकि द्वारका में 1.23 करोड़ रुपये से 1.33 करोड़ रुपये है.

सिर्फ 50 हजार में कर लें बुकिंग

डीडीए के अधिकारियों ने बताया है कि इस स्कीम के तहत फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन 30 जून की शाम से शुरू हो गया है. वहीं इनके लिए बुकिंग 10 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. डीडीए की इस पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में सिर्फ 50 हजार रुपये का भुगतान कर फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है. डीडीए का कहना है कि उसने ग्राहकों के लिए इन घरों को आकर्षक बनाने का प्रयास किया है और इसके लिए कनेक्टिविटी से लेकर अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: जिन्होंने पूरा किया भारत के अपने घर का सपना, HDFC को दशकों बाद कह दिया अब विदा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget