एक्सप्लोरर

DA Hike: एक और राज्य ने बढ़ाया डीए, जानिए कितने राज्यों में अब तक मिला फायदा

Holi Gift To Employees: होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को यह तोहफा दिया गया है.

Holi Gift To Employees: चुनावों के नजदीक आने के साथ ही कई राज्य सरकारें डीए में बढ़ोतरी कर चुकी हैं. अब कर्नाटक ने भी डीए में इजाफा (DA Hike) करने का ऐलान कर दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली का तोहफा देते हुए लगभग 4 फीसदी डीए बढ़ा दिया है. राज्य में अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेसिक पे का 42.5 फीसदी डीए मिलेगा. अभी तक कर्नाटक में 38.75 फीसदी डीए मिल रहा था. यह फैसला 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माना जाएगा. इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 1792.71 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

योगी सरकार भी कर चुकी है ऐलान 

कर्नाटक सरकार ने पिछली बार अक्टूबर, 2023 में डीए बढ़ाया था. इसे 35 फीसदी से बढ़ाकर 38.75 फीसदी कर दिया गया था. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी 4 फीसदी डीए बढ़ाया था. साथ ही 4 फीसदी डीए रिलीफ भी दी थी. इस फैसले से लगभग 10 लाख कर्मचारियों, 12 लाख पेंशनर्स और 8 लाख शिक्षकों को लाभ पहुंचेगा.  सबसे पहले केंद्र सरकार ने डीए में इजाफा किया था. उसके बाद से अब तक कई राज्य डीए में इजाफा करने के ऐलान कर चुके हैं.

गुजरात और उत्तराखंड में बढ़ चुका है डीए 

पिछले हफ्ते गुजरात सरकार (Gujarat Government) ने भी डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. राज्य सरकार ने होली से पहले 4 फीसदी डीए बढ़ाया था. इसके अलावा सरकार ने एनपीएस (NPS) में हिस्सेदारी भी 4 फीसदी बढ़ाई थी. अब गुजरात में डीए बेसिक सैलरी का 46 फीसदी हो गया है. यह फैसला 1 जनवरी से लागू माना जाएगा. इस साल जनवरी में उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने 4 फीसदी डीए बढ़ाया था. राज्य में डीए अब 46 फीसदी हो गया है. राज्य सरकार ने बताया था कि संशोधित डीए एक जुलाई, 2023 से लागू माना जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य राज्य भी जल्द ही डीए में बढ़ोतरी के ऐलान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Aadhaar Update: आधार कार्ड को फ्री अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, जानिए पूरा प्रोसेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget