एक्सप्लोरर

साइरस मिस्त्री का टाटा संस पर नया आरोप, कहा- फंड हासिल करने से रोक रहा है कंपनी का बोर्ड

एक बिजनेस पेपर से शपोरजी पलोनजी ग्रुप से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के बोर्ड मेंबर मिस्त्री परिवार को टाटा संस के शेयर बेचकर फंड जुटाने में मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.

साइरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच लड़ाई का एक और दौर शुरू हो गया है. साइरस मिस्त्री के शपोरजी पलोनजी ग्रुप ने टाटा संस के बोर्ड सदस्यों के खिलाफ नोटिस भेज कर आरोप लगाया है कि वे फंड जुटाने में अड़चन डाल रहे हैं. शपोरजी पलोनजी ग्रुप पहले ही कर्ज न चुका पाने की वजह से मुश्किलों से घिर गया है.

मिस्त्री परिवार ने कहा, ग्रुप को फंड  हासिल करने से रोका जा रहा है

लाइव मिंट की खबर के मुताबिक शपोरजी पलोनजी ग्रुप से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के बोर्ड मेंबर मिस्त्री परिवार को टाटा संस के शेयर बेचकर फंड जुटाने में मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.  ग्रुप ने कहा कि मिस्त्री ग्रुप टाटा संस में अपनी शेयरहोल्डिंग बेचकर क्यों फंड नहीं जुटा सकता और वो इसमें क्यों अड़चन डाल रहे हैं.

टाटा संस के बोर्ड सदस्यों को तीन दिन में इस नोटिस का जवाब देना है. शपोरजी पलोनजी ग्रुप के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस नोटिस में ग्रुप को हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की गई है. इस नोटिस में यह भी लिखा गया है कि टाटा संस के इस कदम से बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एक दहशत फैल गई है, जिससे शपोरजी-पलोनजी समूह को खासा नुकसान हुआ है.

डिफॉल्ट कर रही शपोरजी-पलोनजी ग्रुप की कंपनियां 

वैसे टाटा संस ने इस मामले में अभी तक कोई प्रक्रिया व्यक्त नहीं की है.  शपोरजी ग्रुप के इस नोटिस देने से एक दिन पहले ही ग्रुप की कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिडेट अपना बकाया नहीं चुका पाई थी. प्रमोटर्स सिर्फ 103 करोड़ रुपए ही चुका पाए जबकि पूरा कर्जा एक हजार करोड़ रुपये का है. इस महीने के आखिर तक यह कर्ज चुकाना है. पांच सितंबर को टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने एक आवेदन डालकर कहा कि वह शपोरजी पलोनजी ग्रुप को टाटा संस के शेयर गिरवी रखकर फंड जुटाने से रोके. कंपनी ने शेयरों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से तरीके से गिरवी रखने पर रोक लगा दी.

भारत के बाद आज रात से अमेरिका में भी बैन होगा टिकटॉक और वी चैट, ट्रंप ने कहा-हमारी सुरक्षा को खतरा

गोल्ड लोन कंपनियों के लिए राहत के संकेत, सोने की 70 फीसदी कीमत तक देना होगा लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget