एक्सप्लोरर

Cyient DLM IPO: मल्टीबैगर स्टॉक Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM का 27 जून को खुल रहा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड

Cyient DLM IPO Opening Date: Cyient DLM हैदराबाद स्थित मल्टीबैगर सॉफ्टवेयर कंपनी Cyient की सब्सिडियरी कंपनी है. 

Cyient DLM IPO:  Cyient DLM का आईपीओ (Initial Public Offering) 27 जून 2023 से निवेशकों के आवेदन के लिए खुलने जा रहा है और निवेशक 30 जून तक आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए यानि नए शेयर्स जारी कर बाजार से 592 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. जबकि पहले 740 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी. Cyient DLM हैदराबाद स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी Cyient की सब्सिडियरी कंपनी है. 


Cyient DLM ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 108 करोड़ रुपये के 40.75 लाख शेयर्स आवंटित किए हैं. Cyient DLM ने जनवरी में रेग्युलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था और कंपनी को मार्च में आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी मिल चुकी थी. बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर कंपनी की लिस्टिंग होगी.  इस आईपीओ में योग्य कर्मचारियों और पात्र रखने वाले Cyient के शेयरहोल्डर्स के लिए शेयर रिजर्व रखे जायेंगे. Cyient DLM इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मौजूद है. कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड का फिलहाल ऐलान नहीं किया है. 

कंपनी के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष पर कंपनी का रेवेन्यू 15 फीसदी के ग्रोथ के साथ 832 करोड़ रुपये रहा जबकि मुनाफा 4 फीसदी के बढ़त के साथ 31.7 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा प्रिंटेड सर्किट बोर्ड एसेंबली से आता है. कंपनी मेडिकल डायग्नॉस्टिक इक्वीपमेंट के क्षेत्र में भी मौजूद है. 

Cyient एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी है. मल्टीबैगर Cyient के स्टॉक ने हाल के महीनो में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में स्टॉक ने 13 फीसदी, 3 महीने में 55 फीसदी और 6 महीने में 79 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. जबकि 3 वर्षों में शेयर ने 565 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बुधवार को स्टॉक 2.06 फीसदी के उछाल के साथ 1465 रुपये पर बंद हुआ है. 

बहरहाल एक बार फिर शेयर में रौनक लौटने के चलते आईपीओ बाजार में भी रौनक आ गई है. Cyient DLM के अलावा अगले हफ्ते ड्रोन कंपनी आइडियाफोर्ज का भी आईपीओ खुलने जा रहा है. 

ये भी पढ़ें 

एनपीएस के बढ़ते विरोध के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने का ले सकती है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget