एक्सप्लोरर

Currency In Circulation: देश में बढ़ गया करेंसी सर्कुलेशन, सरकार ने संसद को दी जानकारी

Currency In Circulation New Update: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि करेंसी की मांग मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स पर निर्भर करती है जिसमें आर्थिक विकास दर और ब्याज दरों का स्तर शामिल है.

Currency In Circulation Update: करेंसी सर्कुलेशन पर लगाम कसने के मकसद से किए गए नोटबंदी के फैसले के बावजूद देश में नोटों का सर्कुलेशन लगातार बढ़ा जा रहा है. लोकसभा में सरकार द्वारा दिए गए लिखित जवाब में ये जानकारी सामने आई है. 2016 में जहां 16,41,571 करोड़ रुपये के नोट्स सर्कुलेशन में थे जो 2022 में बढ़कर 31,05,721 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.  

करेंसी सर्कुलेशन में जबरदस्त उछाल
दरअसल लोकसभा में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार को ये जानकारी है कि 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के फैसले के 5 सालों बाद लोगों के पास करेंसी का सर्कुलेशन बढ़ा है. अगर ऐसा है तो पब्लिक के पास कितना कैश पड़ा है और पिछले सालों के मुकाबले कितना बढ़ा है. इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 31 मार्च 2016 तक 16,41,571 करोड़ रुपये सर्कुलेशन में था. जो नोटबंदी के चलते 31 मार्च 2017 को घटकर 13,10,193 करोड़ रुपये पर आ गया था. लेकिन इसके बाद से लगातार करेंसी सर्कुलेशन में बढ़ोतरी देखी गई और 31 मार्च 2018 को बढ़कर 18,03,709 करोड़ रुपये, 31 मार्च 2019 तक 21,10,892 करोड़ रुपये, 31 मार्च 2020 तक 24,20,975 करोड़ रुपये, 31 मार्च 2021 को बढ़कर 28,26,863 करोड़ रुपये और 31 मार्च 2022 को बढ़कर 31,05,721 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

नगदी घटाना सरकार का मिशन
करेंसी सर्कुलेशन के बढ़ने के कारणों पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि करेंसी की मांग मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स पर निर्भर करती है जिसमें आर्थिक विकास दर और ब्याज दरों का स्तर शामिल है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में नगदी को घटाना सरकार का मिशन है. साथ ही डिजिटल इनकोनॉमी को बढ़ावा देते हुए कालेधन धन के जेनरेशन और सर्कुलेशन को रोकना शामिल है. 

कैश घटाने के लिए नोटबंदी का फैसला 
आपको बता दें  8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime MInister Narendra Modi) ने नोटबंदी ( Demonetisation) का ऐलान कर पुराने 500 और 1000 रुपये को नोट को बैंकिंग सिस्टम ( Banking Sysytem) से वापस ले लिया था. मकसद था डिजिटल बैंकिंग ( Digital Banking) को बढ़ावा दिया जाये. लोग डेबिट कार्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, वॉलेट से भुगतान और मोबाइल बैंकिंग ज्यादा करें और नगद पर निर्भरता को कम किया जाए. 

ये भी पढ़ें

ITC Share Update: आईटीसी के शेयरधारकों को मिल सकता है तोहफा, कंपनी कर रही ये प्लान!

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टपोलियो में शामिल किया ये ऑटो स्टॉक, क्या आपके पास है ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget