एक्सप्लोरर

Year Ender 2023 Cryptocurrency: कड़े रूल-रेगुलेशन के बीच साल 2023 में क्रिप्टोकरेंसी ने पाई खोई हुई जमीन

Cryptocurrency Landscape: यह साल क्रिप्टोकरेंसी के लिए उथल-पुथल भरा रहा है. जहां एक ओर क्रिप्टोकरेंसी का सामना कड़े नियमों-कानूनों से हुआ, वहीं इस साल अच्छी रिकवरी भी देखी गई...

साल 2023 क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लिए उथल-पुथल भरा रहा. पूरे साल क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ न कुछ डेवलपमेंट सामने आते रहे. एक तरफ क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया ने कई कंपनियों को बंद होते देखा, तो दूसरी ओर संस्थागत स्वीकृति में बढ़ोतरी देखी गई. एक तरफ दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर नियमों व कानूनों में सख्ती आई, तो दूसरी ओर इस साल प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ने शानदार रिकवरी दिखाई. आइए देखते हैं कि ओवरऑल यह साल क्रिप्टोकरेंसी के लिए कैसा साबित हुआ...

बड़े-बड़े नाम हुए धराशाई

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लिए पिछला साल यानी 2022 बुरा सपना साबित हुआ था. पिछले साल दुनिया ने एफटीएक्स और सैम बैंकमैन फ्रायड को अर्श से फर्श पर आते देखा. 2023 में भी कमोबेश यह सिलसिला जारी रहा. पूरे 2023 के दौरान सैम बैंकमैन फ्रायड के मुकदमे की चर्चा रही और अंतत: नवंबर में उन्हें धोखाधड़ी का मुजरिम पाया गया. क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के एलन मस्क कहे जाने वाले बाइनेंस चीफ चांगपेंग झाओ को अमेरिका में मनी-लॉन्ड्रिंग पर रोकथाम लगाने वाले कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया गया. सेल्सियस के फाउंडर एलेक्स मासिन्सकी को जुलाई में अमेरिका में अरेस्ट किया गया. 

इस तरह कड़े हुए नियम-कानून

2023 क्रिप्टो एसेट के लिए कड़े नियमों-कानूनों वाला साल भी साबित हुआ. जी20 समिट में इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई. समिट के दौरान क्रिप्टो एसेट को लेकर साझा कानूनी उपायों पर बात बनी, जिसमें उपभोक्ताओं की सुरक्षा, मनी लॉन्ड्रिंग पर रोकथाम के उपायों और डिजिटल एसेट पर टैक्सेशन पर विशेष ध्यान दिया गया. साल के दौरान क्रिप्टो एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क और कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड को खासी अहमियत मिली.

संस्थानों के बीच बढ़ी स्वीकार्यता

साल के दौरान बिटकॉइन और इथेरम जैसी क्रिप्टोकरेंसी को खास तौर पर संस्थागत स्वीकार्यता मिली. इस दौरान कई बिटकॉइन और इथेरम ईटीएफ देखने को मिले. ग्लोबल फाइनेंशियल इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे- ब्लैकरॉक, फिदेलिटी इन्वेस्टमेंट, बीएनवाई मेलॉन, सिटीग्रुप आदि ने क्रिप्टो एसेट में दिलचस्पी दिखाई.

बिटकॉइन में लगे उम्मीदों के नए पंख

इस साल बिटकॉइन ने क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया को खोई जमीन काफी हद तक वापस दिलाने में सफलता हासिल की. 2023 में बिटकॉइन के भाव में 164 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई, जो कई पारंपरिक और बेंचमार्क माने जाने वाले इंडिसेज जैसे एसएंडपी 500 की तुलना में कई गुना ज्यादा है. इस साल एसएंडपी 500 में करीब 20 फीसदी की तेजी आई है. बिटकॉइन इस साल 40 हजार डॉलर के लेवल को भी पार करने में सफल रहा. बिटकॉइन के लिए साल खास तौर पर अच्छा साबित हुआ क्योंकि ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 38 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी के भी पार निकल गई.

2024 के लिए परिदृश्य

बिटकॉइन में इस साल आई तेजी का बड़ा हिस्सा साल की आखिरी तिमाही के दौरान आया है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान बिटकॉइन के भाव में अब तक 55 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने आने वाले साल में ब्याज दरों को कम करने का स्पष्ट संकेत दिया है. इससे यूएस बॉन्ड यील्ड कम हो सकती है, जो क्रिप्टो एसेट के लिए मददगार साबित हो सकता है. 2023 में कड़े किए गए कानूनों से एक फायदा ये हुआ है कि रेगुलेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है. यह भी क्रिप्टोकरेंसी की मदद कर सकता है. कुल मिलाकर देखें तो 2023 में शुरू हुआ रिकवरी का दौरान 2024 में नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं चला रहे सैमसंग के ये फोन! सरकार ने किया अलर्ट- फटाफट कर लें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget