एक्सप्लोरर

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के बादशाह हैं ये 10 ऑल्टकॉइन, अरबों डॉलर की मार्केट वैल्यू और तगड़ा रिटर्न

बिटकॉइन के बाद अगर किसी कॉइन का वर्चस्व है, तो वह है Ethereum (ETH). इसका उद्देश्य DeFi (Decentralized Finance) एप्लिकेशन को सपोर्ट करना है.

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट इस समय पूरी दुनिया में तेज़ी से विस्तार कर रहा है. वर्तमान में इस बाजार का कुल आकार करीब 2.30 लाख करोड़ डॉलर का है, जिसमें अकेले Bitcoin की हिस्सेदारी 2.13 लाख करोड़ डॉलर से अधिक है. एक बिटकॉइन की कीमत फिलहाल करीब 1.6 लाख डॉलर (लगभग 91 लाख रुपये) तक पहुंच चुकी है. लेकिन बिटकॉइन के अलावा भी कई अन्य डिजिटल कॉइन्स हैं जो मार्केट कैप और रिटर्न दोनों के लिहाज से निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं. इन्हें "ऑल्टकॉइन" कहा जाता है और इनकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

Ethereum: सबसे बड़ा ऑल्टकॉइन

बिटकॉइन के बाद अगर किसी कॉइन का वर्चस्व है, तो वह है Ethereum (ETH). इसका उद्देश्य DeFi (Decentralized Finance) एप्लिकेशन को सपोर्ट करना है. फिलहाल इसका मार्केट कैप करीब 292 अरब डॉलर है और ब्लॉकचेन इकोसिस्टम सहित इसकी कुल वैल्यू 815 अरब डॉलर के आसपास बताई जा रही है. ETH अब तक 1,89,678 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है.

Tether USDt: स्टेबल लेकिन ताकतवर

Tether (USDT) एक स्टेबलकॉइन है जो एथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित है. इसका मार्केट कैप करीब 156 अरब डॉलर है. इसकी कीमत डॉलर के बराबर (लगभग $1) रहती है, और इसने अब तक 21.86 फीसदी का रिटर्न दिया है. यह मुख्य रूप से ट्रेडिंग में स्थिरता बनाए रखने के लिए उपयोग होता है.

XRP: फास्ट ट्रांजैक्शन के लिए पसंदीदा

XRP, जिसका मार्केट कैप 128 अरब डॉलर है, एक प्री-माइन्ड डिजिटल एसेट है जो फास्ट और सस्ते क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन के लिए उपयोग किया जाता है. इसे XRP लेजर पर चलाया जाता है. अब तक यह कॉइन 1,592 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है.

Binance Coin (BNB): ट्रेडिंग के लिए खास

BNB दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance का खुद का कॉइन है. यह Ethereum इकोसिस्टम पर आधारित है और इसका मार्केट कैप 90 अरब डॉलर है. इसका अब तक का रिटर्न 18,747 फीसदी रहा है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है.

Solana (SOL): Ethereum का राइवल

Solana, जिसे Ethereum का सीधा प्रतिस्पर्धी माना जाता है, खासकर NFT मार्केट में तेजी से उभरा है. इसका मार्केट कैप 77 अरब डॉलर है और अब तक यह 12,472 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

बाकी टॉप 5 ऑल्टकॉइन

छठवें स्थान पर है USDC, जो एक और स्टेबलकॉइन है और इसका मार्केट कैप 61 अरब डॉलर है. Tron (TRX) सातवें नंबर पर है, जिसका मार्केट कैप 25 अरब डॉलर है. Dogecoin (DOGE), जो एक मीम कॉइन है और एलन मस्क की वजह से प्रसिद्ध हुआ, आठवें नंबर पर है और इसका मार्केट कैप 24 अरब डॉलर है. Cardano (ADA) नौवें स्थान पर है, जिसकी वैल्यू 20 अरब डॉलर है. दसवें नंबर पर है Hyperliquid (HYPE), जो 12 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ नई क्रिप्टो एंट्री है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: क्या दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है? यूरोपीय देश डोनाल्ड ट्रंप से वापिस मांग रहे अपना सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी गैस खरीद रहा भारत, बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम! कतर से सप्लाई रुकी
महंगी गैस खरीद रहा भारत, बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम! कतर से सप्लाई रुकी
सितंबर में भी क्यों नहीं घट रही बिजली की मांग, कई पावर प्लांट में कोयले का संकट
सितंबर में भी क्यों नहीं घट रही बिजली की मांग, कई पावर प्लांट में कोयले का संकट
सहारा रिफंड की कितनी है लिमिट? नई शर्तों पर सरकार का बड़ा अपडेट
सहारा रिफंड की कितनी है लिमिट? नई शर्तों पर सरकार का बड़ा अपडेट
कितने अमीर हैं मोहसिन नकवी, पाकिस्तान में चलाते हैं कई बिजनेस, भारत ने फिर नहीं ली उनसे ट्रॉफी
कितने अमीर हैं मोहसिन नकवी, पाकिस्तान में चलाते हैं कई बिजनेस, भारत ने फिर नहीं ली उनसे ट्रॉफी

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की जिनपिंग-पुतिन के साथ चाय पर चर्चा, BRICS के अनसीन वीडियो
PM मोदी की जिनपिंग-पुतिन के साथ चाय पर चर्चा, BRICS के अनसीन वीडियो
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
5kW सोलर पैनल से महीने में कितनी यूनिट बिजली बनती है, देखें पूरा गणित?
5kW सोलर पैनल से महीने में कितनी यूनिट बिजली बनती है, देखें पूरा गणित?
Embed widget