एक्सप्लोरर

अब आम निवेशक भी खरीद सकेंगे बिटकॉइन! Morgan Stanley लेने जा रही है Crypto Trading पर बड़ा फैसला

Morgan Stanley बड़े क्रिप्टो फर्मों के साथ साझेदारी कर रही है, ताकि ग्राहकों को बिटकॉइन और ईथर जैसी लोकप्रिय डिजिटल करेंसी की खरीद-बिक्री का विकल्प मिल सके.

बिटकॉइन और ईथर जैसे क्रिप्टोकरेंसी में अब आम निवेशक भी बड़ी आसानी से निवेश कर सकेंगे, क्योंकि अमेरिका का दिग्गज बैंक Morgan Stanley अपने लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ETrade पर क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी में है.

यह कदम अमेरिका के किसी भी बड़े बैंक द्वारा क्रिप्टो को आम ग्राहकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा प्रयास माना जा रहा है. फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है और इसके 2026 में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी बड़े क्रिप्टो फर्मों के साथ साझेदारी कर रही है, ताकि ग्राहकों को बिटकॉइन और ईथर जैसी लोकप्रिय डिजिटल करेंसी की खरीद-बिक्री का विकल्प मिल सके.

Morgan Stanley के इस कदम के साथ ही इसका मुकाबला Robinhood और Coinbase जैसे मौजूदा क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स से तेज़ हो जाएगा. वहीं, इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी Charles Schwab ने भी इसी साल क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करने की योजना की बात की है. दोनों कंपनियों की इस घोषणा से क्रिप्टो सेक्टर में कंपटीशन तेज़ होने की पूरी संभावना है.

क्रिप्टो को लेकर बदल रहा है नजरिया

दरअसल, अमेरिका में क्रिप्टो को लेकर सरकारी नजरिया बदल चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद क्रिप्टो फ्रेंडली पॉलिसीज़ का दौर शुरू हुआ है. ट्रंप ने अपनी चुनावी मुहिम में डिजिटल कलेक्टिबल्स लॉन्च किए, क्रिप्टो से जुड़े डोनेशन स्वीकार किए और अमेरिका को “दुनिया की क्रिप्टो राजधानी” बनाने की बात कही.

उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही कई पुराने नियम हटाए गए, जिससे बैंकों को डिजिटल एसेट्स की दिशा में कदम बढ़ाने की खुली छूट मिल गई. SEC और फेडरल रिजर्व जैसी संस्थाओं ने भी क्रिप्टो को लेकर पुराने दिशा-निर्देश वापस ले लिए हैं.

Morgan Stanley का बड़े फैसला

Morgan Stanley पहले से ही E*Trade के जरिए क्रिप्टो ETF, फ्यूचर्स और ऑप्शन्स जैसी सेवाएं देता रहा है. अब कंपनी ने इसे और आगे ले जाते हुए स्पॉट ट्रेडिंग, यानी सीधी क्रिप्टो खरीद-बिक्री शुरू करने का फैसला लिया है. कंपनी के CEO टेड पिक का कहना है कि वे रेगुलेटर्स से बातचीत कर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह सेवा पूरी तरह सुरक्षित और ग्राहकों के हित में हो.

इस कदम से Robinhood जैसी कंपनियों को सीधी टक्कर मिलेगी, जिसने वर्षों पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू कर दी थी और हाल ही में उनकी क्रिप्टो से होने वाली कमाई ने ऑप्शन्स से होने वाली कमाई को भी पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, अब SoFi जैसी फिनटेक कंपनियां भी फिर से क्रिप्टो इन्वेस्टिंग को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने पर विचार कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत के कंटेंट क्रिएटर्स ने पिछले 3 सालों में YouTube से कमाए 21000 करोड़ रुपए, खुद CEO ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget