एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गिरे कच्चे तेल के दाम, फरवरी में मिल सकती है महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत

Crude Oil Price Today: भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल सऊदी अरब से खरीदता है. फरवरी में सऊदी अरब से आने वाला कच्चा तेल सस्ते में मिलेगा.

Petrol Diesel Price on 29 January 2023: जल्द ही पेट्रोल डीजल के दामों के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे जा पहुंचा है.  डबल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है तो भारत के लिए कच्चे तेल की खऱीद की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है और ये 79.98 प्रति डॉलर पड़ रहा है. 

जल्द राहत की उम्मीद

हाल ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने संकेत दिए थे कि सरकारी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई हो जाती है तो वे पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती करेंगी. सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल बेचने पर 5 रुपये प्रति लीटर के करीब मुनाफा हो रहा है लेकिन डीजल बेचने पर 13 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है. हालांकि कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी रहती है तो इस नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी.  

फरवरी में राहत!

एत फऱवरी 2023 से कच्चे तेल के दामों में और कमी आने के आसार हैं. सऊदी अरब ने कच्चे तेल के दामों में  कमी करने का फैसला किया है. सउदी अरब एक फरवरी से एशियाई देशों और यूरोप में सस्ते दामों पर कच्चा तेल बेचेगा. सउदी सरकार ( Saudi Government) की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरैमको (Saudi Aramco) ने फरवरी 2023 में एशिया में बेचे जाने वाले सभी प्रकार के कच्चे तेल के दाम घटा दिए हैं. सऊदी अरब 60 फीसदी कच्चा तेल लॉन्ग टर्म कॉंट्रैक्ट के तहत एशिया में एक्सपोर्ट करता है जिसके लिए हर महीने कीमत की समीक्षा की जाती है. भारत, चीन, जापान और साउथ कोरिया सऊदी अरब से तेल खरीदने वाले सबसे बड़े खरीदार देशों में शामिल हैं. 

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Ashneer Grover: अशनीर और उनकी पत्नी को BharatPe से कितनी मिलती थी सैलरी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget