एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: अशनीर और उनकी पत्नी को BharatPe से कितनी मिलती थी सैलरी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bharatpe Founder: अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का भारत पे के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में कंपनी की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सामने आ रहा है.देखें क्या है खास.

Ashneer Grover Salary In Bharatpe : भारत पे (Bharatpe) के पूर्व को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. अश्नीर ग्रोवर और भारत पे के बीच विवाद तो चल ही रहा है. वही दूसरी ओर भारत पे की नियामक फाइलिंग में अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर की भारी भरकम सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें साफ बताया जा रहा है कि दोनों को कितना पैसा कंपनी की तरफ से सैलरी के तौर मिला है. 

अश्नीर को करोड़ों में मिली सैलरी

भारत पे (Bharatpe) के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर हैं और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर कंपनी में हेड ऑफ़ कंट्रोल्स की भूमिका निभा चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्नीर ने FY22 में कंपनी की तरफ से 1.69 करोड़ रुपये का वेतन लिया, उनकी पत्नी माधुरी को 63 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. 

सुहैल और रजनीश को इतना पेमेंट 

पिछले साल की शुरुआत में वित्तीय आरोपों को लेकर इस जोड़े (अश्नीर-माधुरी) को फिनटेक यूनिकॉर्न से बाहर कर दिया गया था. पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहैल समीर को FY22 में 2.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि अध्यक्ष और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार ने 21.4 लाख रुपये का पारिश्रमिक प्राप्त किया था. समीर ने इस महीने की शुरुआत में सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था. अश्नीर ने वित्त वर्ष 22 में 1.69 करोड़ रुपये का वेतन लिया है, उनकी पत्नी को भी इस अवधि के दौरान कंपनी से 63 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.

शेयर से होने वाली कमाई अलग 

कंपनी के अन्य प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों में इस अवधि के दौरान संस्थापक और बोर्ड के सदस्य शाश्वत नकरानी ने 29.8 लाख रुपये का मुआवजा अर्जित किया, साथ ही बोर्ड के सदस्य केवल हांडा को 36 लाख रुपये मिले थे. हालांकि, इन पारिश्रमिक में व्यक्तियों को शेयर-आधारित भुगतान यानि शेयर से होने वाली कमाई शामिल नहीं हैं. आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2012 में शेयर-आधारित भुगतान व्यय के 70 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 218 प्रतिशत अधिक था. 

कंपनी के कुछ लोगों के पास अधिकांश ESOP 

अश्नीर ग्रोवर कंपनी द्वारा कई कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे है. FY22 में BharatPe के शीर्ष लोगों को 315 करोड़ रुपये के ESOP दिए जाने पर चिंता जताई जा रही है. आरोप है कि, उन्होंने बोर्ड के सदस्यों और निवेशकों को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि अधिकांश ईएसओपी कंपनी के 4 प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों - जिसमें अध्यक्ष रजनीश कुमार, संस्थापक शाश्वत नाकरानी, ​​पूर्व सीईओ सुहैल समीर और जनरल काउंसिल सुमीत सिंह को आवंटित किए थे. पिछले साल दायर एक केस में कंपनी ने इस तरह के कथित वित्तीय गबन के लिए ग्रोवर और उनके परिवार से 88 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है.

ये भी पढ़ें

MRI Machine: अब देश में तैयार मशीनों से होगी सस्ती MRI, सरकार ने किया समझौता, जनता को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget