एक्सप्लोरर

Crude Oil Price: दो महीने में पहली बार 85 डाॅलर प्रति बैरल के नीचे आए कच्चे तेल के दाम, क्‍या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil: क्रूड ऑयल की कीमत सितंबर के बाद पहली बार 85 डाॅलर प्रति बैरल के नीचे आ चुके हैं. वहीं ओपेक संगठन की बैठक 4 दिसंबर को होने वाली है.

Crude Oil Price : कच्चे तेल के दाम में गिरावट का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम सोमवार को भी गिरा है. कच्चे तेल का दाम गिरकर दो महीने में पहली बार 85 डाॅलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है. यह गिरावट ऐसे समय हुई है, जब सऊदी अरब और दूसरे OPEC देश अपना उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इसके अलावा चीन में कोविड के नियम एक बार फिर कड़े हुए हैं, जिस कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम गिर रहे हैं. 

वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपिय यूनियन (EU) जल्द ही रूस पर कच्चे तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा सकता है. ऐसे में OPEC संगठन के देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. चर्चा है कि संगठन 5 लाख बैरल तक उत्पादन बढ़ा सकते हैं. 

एक हफ्ते में 7 फीसदी गिरा ब्रेंट ऑयल
ब्रेंट क्रूड ऑयल एक साल के दौरान 10 फीसदी से अधिक टूटा है, जबकि एक महीने के दौरान यह 5 फीसदी गिरा है. इसके अलावा एक हफ्ते की बात करें तो यह 7 फीसदी टूटकर गिर चुका है. वहीं MCX पर क्रूड ऑयल एक हफ्ते में 1.5 फीसदी चढ़ा है. हालांकि एक माह के दौरान यह 8 फीसदी गिरा है और एक साल में 15 फीसदी की उछाल दर्ज की है. 

OPEC ने की थी दो साल की सबसे बड़ी कटौती 
अक्टूबर महीने में ओपेक ने उत्‍पादन में पिछले 2 साल की सबसे बड़ी कटौती की थी. यह कटौती ऐसे समय पर की गई थी, जब तेल के बाद तेजी से बढ़ रहे थे. उम्मीद है कि एक बार फिर 4 दिसंबर को ओपेक देशों की होने वाली बैठक में कटौती पर फैसला लिया जा सकता है. 

गोल्डमैन सैक्स ने घटाया क्रूड आयल का अनुमान 
गोल्डमैन सैक्स ने ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत का अनुमान पहले से 10 डाॅलर घटा दिया है. अब ब्रेंट क्रूड ऑयल की औसत कीमत 100 डाॅलर रहने का अनुमान जताया है. यह अनुमान दिसंबर तिमाही के लिए रखा है.

कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
क्रूड ऑयल के दाम घटने से भारत में भी इसका असर दिख सकता है. लगातर कीमतों में हो रही गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में सरकार कटौती कर सकती है. नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये है. वहीं, मुबंई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमशः 106.31 प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर है. 

यह भी पढ़ेंः Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में गिरावट का फायदा क्या आपको मिला? जानें देश में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget