एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल पर हमास के हमले से कच्चे तेल में उबाल, एक झटके में 5 फीसदी चढ़ गए भाव

Israel-Palestine War: हमास ने शनिवार की सुबह में इजरायल पर इतिहास का सबसे भयानक हमला बोल दिया. उसके बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा कर दी है...

बीते सप्ताह के अंत में दुनिया का सामना एक और युद्ध से हुआ है. पूर्वी यूरोप में डेढ़ साल से जयादा समय से चल रहे युद्ध के बाद अब पश्चिम एशिया में नया युद्ध शुरू हो चुका है. पश्चिम एशिया में उभरे इस तनाव ने कच्चे तेल के भाव में आग लगा दी है, जो एक झटके में 5 फीसदी तक उछल गए हैं.

पश्चिम एशिया का इलाका पूरी दुनिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि उसी इलाके से दुनिया की जरूरत के एक-तिहाई कच्चे तेल की आपूर्ति होती है. हमास के द्वारा शनिवार की सुबह इजरायल पर हमला करने के बाद पश्चिम एशिया की स्थिति फिर से डंवाडोल हो गई है. हमास से इजरायल पर इतना भयानक हमला किया है, जिसकी किसी ने सपने में भी उम्मीद न की होगी. एनालिस्ट इसे इजरायल के पिछले 50 सालों के इतिहास का सबसे भयानक हमला मान रहे हैं.

फिलहाल नहीं मिल रहे थमने के संकेत

हमास के हमले में बड़ी संख्या में औरतों व बच्चों-बुढ़ों समेत हजारों लोगों की मौत हुई है, जबकि कइयों को बंधक बनाया गया है. उसके बाद इजरायल ने युद्ध का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. दुनिया भी इस युद्ध को लेकर दो खेमे में बंटती नजर आ रही है. फिलहाल युद्ध के जल्द समाप्त होने के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं.

अभी इतना है कच्चे तेल का भाव

ब्लूमबर्ग की एक खबर के अनुसार, पश्चिमी एशिया में युद्ध छिड़ने के बाद कच्चे तेल के भाव में 5 फीसदी तक की तेजी आई है. बाजार में युद्ध से संबंधित प्रीमियम का दौर लौट आया है और इससे वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 87 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. रॉयटर्स की एक खबर के अनुसार, ब्रेंट क्रूड में 4.18 डॉलर यानी 4.99 फीसदी की तेजी देखी गई है और यह 88.76 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है. वहीं डब्ल्यूटीआई 5.11 फीसदी बढ़कर 87.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

एक सप्ताह पहले आई बड़ी गिरावट

कच्चे तेल के दाम में यह उछाल ऐसे समय आई है, जब वापस भाव में नरमी आने लग गई थी. पिछले सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड के फ्यूचर में करीब 11 फीसदी की और डब्ल्यूटीआई के फ्यूचर में करीब 8 फीसदी की गिरावट आई थी. यह मार्च के बाद किसी एक सप्ताह में कच्चे तेल के भाव की सबसे बड़ी गिरावट है. हालांकि अब फिर कच्चे तेल में तेजी का ट्रेंड वापस लौट आया है.

बाजार को इस बात का है डर

दरअसल इजरायल पर हमास के द्वारा किए गए हमले को ईरान से जोड़ा जा रहा है. ऐसे आरोप लग रहे हैं कि इस हमले में ईरान की इंटेलीजेंस की सीधी भागीदारी है. इजरायल हमले का आरोप ईरान पर लगा चुका है. वहीं इजरायल पर हमले के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया है. ईरान ने तो हमले को लेकर हमास की सराहना भी की है. अब ऐसे में बाजार को डर सता रहा है कि फिर से ईरान की सप्लाई रोक दी जा सकती है, जो कच्चे तेल के भाव को और बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: बेकार हो चुके डिब्बे भी कराएंगे कमाई, भारतीय रेलवे बना रहा है रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget