एक्सप्लोरर

Mutual Fund: निवेशकों को करोड़पति बनाने वाले इस फंड का नए साल में बदल जाएगा नाम! जानें अब किस स्कीम में करना होगा निवेश

Mutual Fund SIP: फंड के लॉन्चिंग के समय से किसी निवेशक ने इस फंड में 10,000 रुपये का मंथली एसआईपी किया होता तो उसके निवेश 18.75 फीसदी के रिटर्न के साथ 8.83 करोड़ रुपये हो चुका होता.

Mutual Fund Update: करोड़पति बनाने वाले इस म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम के निवेशकों या फिर जो निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर. नए साल के पहले दिन एक जनवरी 2025 से इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम बदलने जा रहा है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने लार्ज कैप फंड एचडीएफसी टॉप 100 फंड के नाम बदलने का एलान किया है. इस फंड का नया नाम एचडीएफसी लार्ज कैप फंड हो जाएगा. 

बदल गया एफडीएफसी टॉप 100 फंड

एफडीएफसी टॉप 100 फंड (HDFC Top 100 Fund) का नया नाम एक जनवरी 2025 से एचडीएफसी लार्ज कैप (HDFC Large Cap Fund) हो जाएगा. फंड हाउस ने अपने यूनिटहोल्डर्स को नाम बदले जाने की जानकारी दे दी है. एफडीएफसी टॉप 100 फंड निफ्टी 100 टोटल रिटर्न्स इंडेक्स ( Nifty 100 Total Returns Index) के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है. राहुल बैजल और ध्रुव मुच्छल इस फंड के फंड मैनेजर्स हैं.  

10000 रुपये का SIP बन गया 8.83 करोड़ रुपये 

11 अक्टूबर 1996 को एचडीएफसी टॉप 100 फंड को लॉन्च किया गया था. 30 नवंबर 2024 को इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 36587 करोड़ रुपये है. इस फंड ने एसआईपी के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. फंड के लॉन्चिंग के समय से किसी निवेशक ने इस फंड में 10,000 रुपये का मंथली एसआईपी किया होता तो उसका निवेश 18.75 फीसदी के रिटर्न के साथ 8.83 करोड़ रुपये हो चुका होता. साल 2024 में इस फंड ने निवेशकों को करीब 14 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

3 साल से अधिक अवधि के लिए निवेश की सलाह 

एफडीएफसी टॉप 100 फंड उन निवेशकों के लिए बेहद शानदार विकल्प है जो लंबी अवधि के लिहाज से बड़ी कंपनियों में निवेश के जरिए कॉरपस बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को इस फंड में 3 साल या उससे अवधि के लिए निवेश की सलाह दी है. कम से कम निवेशक को 100 रुपये का एसआईपी करना होगा. इस फंड में निवेश के लिए कोई लॉक इन पीरियड नहीं है. इस फंड में 80 कम से कम फीसदी अलोकेशन लार्ज कैप कंपनियों के इक्विटी में किया जाता है जिसे शेयर बाजार की रेगुलेटर ने डिफाइन किया हुआ है.  

शानदार है पोर्टफोलियो 

एफडीएफसी टॉप 100 फंड के पोर्टफोलियो नजर डालें तो फंड के टॉप होल्डिंग में एचडीएफसी बैंक शामिल है जिसमें कुल एयूएम (AUM) का 9.88 फीसदी निवेश है. आईसीआईसीआई बैंक में 9.84 फीसदी, एल एंड टी में 5.93 फीसदी, एनटीपीसी में 5.43 फीसदी, भारती एयरटेल में 5.3 फीसदी निवेश है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

New Year Stock Picks 2025: नए साल में इन स्टॉक्स को करें पोर्टफोलियो में शामिल, Axis Securities ने 9 शेयरों में दी निवेश की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget