एक्सप्लोरर

अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड टूटे, फेस्टिव सीजन में लोगों ने जमकर की शॉपिंग, इस कार्ड ने पीछे छोड़ा सबको

Credit Card in India: त्योहारी सीजन के दौरान क्रेडिट कार्ड के जरिए जमकर खरीदारी हुई. एसबीआई कार्ड इस दौरान पहले स्थान पर रहा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी बढ़ी है.

Credit Card in India: फेस्टिव सीजन (Festive Season) के दौरान जमकर खरीदारी हुई. महीनों से सूने पड़े बाजार में रौनक आ गई. लोगों ने दिल खोलकर अपनी जेबें खाली कीं. कंपनियों को भी इस दौरान खूब मुनाफा हुआ. इस दौरान लोगों ने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी के भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (E-Commerce) पर भी खरीदारी के नए रिकॉर्ड बने. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से होने वाला खर्च साल दर साल 38.3 फीसद बढ़कर 1.8 खरब रुपये के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह पिछले 9 महीने की सबसे बड़ी ग्रोथ थी. मासिक आधार पर इसमें 25.4 फीसद का इजाफा देखने को मिला. उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के आंकड़े और भी ज्यादा उत्साहित करने वाले आएंगे. 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ी खरीदारी 

अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी 30 फीसद बढ़कर 1.2 खरब रुपये हो गई. इस दौरान पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 16 फीसद बढ़कर 57,774 करोड़ रुपये हो गया. 

ऑनलाइन खरीदारी में ज्यादा होता है इस्तेमाल

अक्टूबर में औसतन हर क्रेडिट से 18,898 रुपये खर्च किए गए. इसमें लगभग 16 फीसद की वृद्धि हुई है. लगभग 65 फीसद लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन खरीदारी में करते हैं. इसमें भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग का हिस्सा सबसे ज्यादा है. नो कॉस्ट ईएमआई फैसिलिटी के आने के बाद से ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा है. 

एसबीआई कार्ड बना नंबर वन 

अक्टूबर में एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने सभी को पीछे छोड़ते हुए 42 फीसद की वृद्धि हासिल की. ग्राहकों ने इन कार्ड से 35 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा के लेनदेन किए. आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड से 35 फीसद और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से 17 फीसद ज्यादा ट्रांजेक्शन हुए. सिटी कार्ड के इस्तेमाल में भी इस दौरान उछाल आया. ज्यादातर खरीदारी इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू उत्पादों और कपड़ों की हुई. इस अवधि में कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या भी बढ़कर 9.47 करोड़ हो गई. 

आरबीआई की सख्ती से हो सकती है दिक्कत

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाला समय क्रेडिट कार्ड के लिए बहुत भारी हो सकता है. आरबीआई ने पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड को लेकर बैंक एवं एनबीएफसी पर जो सख्ती की है, उससे बुरा असर पड़ने की पूरी आशंका है. आरबीआई ने रिस्क वेट को बढ़ाकर दिक्कत खड़ी कर दी है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यूपीआई के जरिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल होगा.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

ताज होटल ग्रुप पर साइबर हमले से 15 लाख कस्टमर का डाटा चोरी होने का दावा, अटैकर ने मांगी इतनी रकम, मामले की जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget