एक्सप्लोरर

देश में कोरोना वायरस के नये मामलों से शेयर बाजार पर असर, 153 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. कोरोनो वायरस का असर शेयर बाजारों पर भी पड़ा.

मुंबई: बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 153.27 अंक टूटकर 38,144.02 अंक पर बंद हुआ. देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी. यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.75 अंक पर बंद हुआ.

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 786 अंक की जोरदार तेजी दर्ज की गयी थी और यह 39,083.17 अंक तक चला गया था. इसका कारण हाल की गिरावट के बाद शेयरों में लिवाली बढ़ना था.

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ने से सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 1,300 अंक तक नीचे चला गया और 37,785.99 अंक तक गिर गया. बाद में घटे भाव पर लिवाली बढ़ने से इसमें कुछ सुधार आया और अंत में यह 153.27 अंक नीचे रहकर 38,144.02 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उसमें एसबीआई, टाटा स्टील, हीरो मोटो कार्प, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक शामिल हैं.

वहीं दूसरी तरफ एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस लाभ में रहे.

कारोबारियों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है. इससे शुरूआती तेजी कायम नहीं रह पायी.

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो लाभ में रहे. शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी. इस बीच, ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.25 प्रतिशत टूटकर 50.79 डॉलर पर आ गया.

दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया, मरीज की हालत स्थिर, निगरानी में रखा गया

31 मार्च तक पैनकार्ड से लिंक करवा लें आधार, वर्ना देना होगा 10 हजार रुपये तक का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget